The 50 के 3 फरवरी वाले एपिसोड में टास्क होने के बाद खानजादी नॉमिनेट होने के कारण अनसेफ जोन में बैठी होती हैं। वहीं पर वह नेहल चुडासमा की बॉडी शेमिंग करती हैं। वह कुछ ऐसा कहती हैं, जिसे चैनल सेंसर कर देता है और उस रिमार्क को सुनने के बाद बेबिका धुर्वे जोर से हंसती हैं और चुडासमा कहते हुए कुछ कमेंट करती हैं।
सपना चौधरी और अदनान शेख का झगड़ा
इधर, सपना चौधरी और अदनान शेख का झगड़ा होता है। जहां दोनों की तगड़ी बहस देखने को मिलती है। हरियाणवी डांसर कहती हैं, ‘दम नहीं है क्या… बाबर जाकर सेफ कार्ड कमाने का… पहले चीटिंग करता है और फिर यहां…।’ इतना सुनते ही अदनान भन्ना जाते हैं और उन पर चिल्लाते हैं। दोनों के बीच हुए झगड़े को देख सब शॉक्ड हो जाते हैं।
सपना चौधरी ने रैपर के रंग का मजाक उड़ाया
वहीं, सोमवार, 2 फरवरी के एपिसोड में सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर यंग सैमी पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी। उन्होंने कुछ कंटेस्टेंट्स के बातचीत के दौरान कहा था, ‘धूप में काला तो नहीं हो जाऊंगी न?’ थोड़ी देर के बाद उन्होंने यंग को बुलाया और कहा, ‘समय इधर आओ।’ और उनकी तरफ इशारा करते हुए बोलीं, ‘ऐसे तो नहीं हो जाऊंगी ना?’
प्रिंस-करण ने एल्विश का उड़ाया मजाक?
इधर, प्रिंस नरूला, करण पटेल और रिद्धी डोगरा साथ में बैठे होते हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बारे में बात करते हैं। इस दौरान वह एल्विश यादव की तरफ भी इशारा करते हैं। तीनों मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि कुछ इन्फ्लुएंसर्स इंडस्ट्री में बहुत कम समय से हैं। करण ने कहा, ‘घोड़ों की रेस में गधे को दौड़ा रहे हैं।’
The 50 से पहला एलिमिनेशन
बता दें कि The 50 में 50 सेलेब्स एंटर हुए थे। लेकिन पहले ही दिन वंशज सिंह एलिमिनेट हो गए थे, जिन्होंने बाहर आकर करण पटेल और प्रिंस नरूला के बारे में काफी भला-बुरा कहा है। 1 फरवरी को शुरू हुए इस एपिसोड को आप जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं।














