• Entertainment
  • The 50 का सामने आया नया प्रोमो, कायदे कानून से लेकर महल का दिखाया कोना-कोना, जानिए क्या कुछ होगा खास

    चर्चित रियलिटी शो ‘The 50’ का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें उस आलीशान घर का कोना-कोना दिखाया गया है, जहां पर शो के 50 कंटेस्टेटंस आकर रहेंगे। इसमें कायदे-कानून भी बताए गए हैं। साथ ही ये भी खुलासा किया गया है कि अहम भूमिका लायन की ही रहेगी। जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    चर्चित रियलिटी शो ‘The 50’ का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें उस आलीशान घर का कोना-कोना दिखाया गया है, जहां पर शो के 50 कंटेस्टेटंस आकर रहेंगे। इसमें कायदे-कानून भी बताए गए हैं। साथ ही ये भी खुलासा किया गया है कि अहम भूमिका लायन की ही रहेगी। जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाले इस शो के बारे में क्या कुछ पता चला है, आइए बताते हैं।

    ‘द 50’ के नए प्रोमो की शुरुआत आलीशान महल से होती है, जो बेहद कलरफुल है और काफी एंटीक चीजों से सजाया गया है। इंटीरियर काफी लुभाने वाला है। बैकग्राउंड में लायन की आवाज आती है, ‘यहां का बस एक ही नियम होगा कि यहां कोई नियम नहीं होगा।’ इस शो के दो रंग होगे- एक ड्रामा और एक हंगामा। साथ ही एक कोर्टयार्ड होगा, जहां पर टास्क होगा, और वहीं तय होगा कि कौन रहेगा और कौन बाहर जाएगा।

    ‘द 50’ में कंटेस्टेंट्स का होगा फेस ऑफ

    बिग बॉस की तरह, इस शो में लायन कंटेस्टेटंस को कंट्रोल करेगा। और सभी पर नजर रखेगा। इसके अलावा, लायन की एक Den (गुफा) भी होगा, जहां कंटेस्टेटंस के बीच फेस-ऑफ होगा और उससे गेम में नया आयाम जुड़ेगा। हालांकि इसका होस्ट फराह खान हैं या फिर अजय देवगन, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है।

    The 50 के कंटेस्टेंट्स और प्रीमियर डेट-टाइम

    शो के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभी तक जिनके नाम सामने आए हैं, उसमें रिद्धि डोगरा, उर्वशी ढोलकिया, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, मोनालिसा और विक्रांत, दिव्या अग्रवाल, फैसल शेख, करण पटेल शामिल हैं। इनके असावा कंटेंट क्रिएटर दुष्यंत कुकरेजा, अभिनेता-मॉडल रुद्र राणा, सेलिब्रिटी इंटरव्यूअर अहमद अल मरजूकी की भी चर्चा है। ये 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।