‘द 50’ को अभी सभी रियलिटी शोज का बार कहा जा रहा है। इसकी थीम सबसे हटकर होगी, जो कि फ्रेंच सीरीज Les Cinquante पर आधारित है। इस शो को अमेरिका में भी बनाया गया था और नाम ‘d los 50’ रखा गया था। और अब ये भारत में आने वाला है। हालांकि इसमें कौन-कौन होगा, इसके बारे में अभी बताया नहीं गया है। सब गुप्त रखा गया है।
‘द 50’ शो के बारे में
हालांकि ‘द 50’ के बारे में ये दावा किया गया है कि इसमें बिना किसी नियम के गेम खेला जाएगा। कोई रूलबुक नहीं होगी। सभी को एक आलीशान महल के अंदर रखा जाएगा और यहां टास्क-एलिमिनेशन वाला फॉर्मैट नहीं होगा। कुछ अलग करने की बात कही जा रही है। लेकिन कुछ रिवील नहीं हो रहा है। गेम में आगे बढ़ने के लिए कंटेस्टेंट्स को खुद ही तिकड़ भिड़ानी होगी। उन्हें गठबंधन करना होगा।
‘द 50’ के कंटेस्टेंट्स
इस शो में खिलाड़ियों को बने रहने के लिए धोखा भी देना होगा। और जो दिमाग से ज्यादा खेलेगा, वही इसमें टिक पाएगा। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका कोई एक जैसा पैटर्न नहीं होगा। समय के साथ बदलता रहेगा। इसमें आने वाले सभी को कई चैलेंजेस भी फेस करने होंगे। जहां एक्शन भी होगा और थ्रिल के साथ-साथ मनोरंजन भी। जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले ‘द 50’ के कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट में निक्की तंबोली, अभिषेक बजाज, रजत दलाल, मनीषा रानी, बसीर अली, प्रिंस नरूला, संभावना सेठ, फुकरा इंसान, तान्या मित्तल का नाम शामिल है।















