• Entertainment
  • The 50 Winner: शिव ठाकरे ने जीता शो, पहला और दूसरा रनर अप कौन? कभी न हारने वाले प्रिंस नरूला टॉप-5 से बाहर

    भारतीय रियलिटी टीवी शो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में हमेशा ही माहिर होते हैं। हाल ही में चर्चा में आए शो में से एक है ‘द 50’। जो लोग इस शो से परिचित नहीं हैं, उन्हें बता दें कि ‘द 50’ में टेलीविजन, फिटनेस या डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शामिल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भारतीय रियलिटी टीवी शो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में हमेशा ही माहिर होते हैं। हाल ही में चर्चा में आए शो में से एक है ‘द 50’। जो लोग इस शो से परिचित नहीं हैं, उन्हें बता दें कि ‘द 50’ में टेलीविजन, फिटनेस या डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे। कंटेस्टेंट्स की दमदार पर्सनैलिटी, शो के मुश्किल टास्क और इन चुनौतियों का सामना करने के तरीके ने ‘द 50’ को ग्रैंड फिनाले तक दर्शकों को बांधे रखा। अब सूत्रों के मुताबिक, पहले से ही पता चल गया है कि ‘द 50’ की ट्रॉफी कौन जीतेगा।

    ‘द खबरी’ के सूत्रों ने ‘द 50‘ के विनर का खुलासा किया है। खबरों के मुताबिक, ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी जीतने वाले कोई और नहीं बल्कि शिव ठाकरे हैं। शो के इस पूरे सीजन में शिव अपने दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने गए। इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने न सिर्फ शो के मेकर्स को बल्कि फाइनल राउंड में अपने साथी कंटेस्टेंट्स को भी इंप्रेस किया।

    ‘द 50’ का विनर कौन?

    शुरुआत से ही शिव ठाकरे कई लोगों के चहेते बन गए थे, कुछ उनके टास्क की तारीफ करते थे तो कुछ उनके लगन की। अगर वेबसाइट के सूत्रों के अनुसार शिव ठाकरे वाकई ‘द 50’ के विनर बन गए हैं, तो यह उनके पहले से ही जबदरदस्त करियर में एक और उपलब्धि जुड़ जाती है। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि शिव ‘बिग बॉस मराठी 2’ के विनर, ‘बिग बॉस 16’ के रनर-अप, ‘रोडिज 15’ के सेमीफाइनलिस्ट, ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के फाइनलिस्ट और झलक दिखला जा के सेमीफाइनलिस्ट रह चुके हैं।

    ‘द 50’ के पहले और दूसरे रनर अप

    इंडिया फोरम्स के सूत्रों ने शो के विनर का खुलासा करने के बाद भी अपनी बात नहीं रोकी। दरअसल, उन्होंने कथित तौर पर ‘द 50’ के दूसरे और तीसरे रनर-अप का भी खुलासा कर दिया है। उनका दावा है कि ये कोई और नहीं बल्कि डिजिटल स्टार फैजु हैं, जो शो में पहले रनर-अप रहे। जैसा कि आप जानते ही होंगे, फैजु सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थे और शो जीतने के दावेदार थे। ‘द 50’ में अपने सफर के दौरान, उन्होंने कई टास्क जीते और साथ ही शो में अपने मजबूत रिश्ते भी बनाए। कई लोगों को उनका गेम भी काफी मजेदार लगा।

    कृष्णा श्रॉफ दूसरी रनर अप

    रिपोर्ट के अनुसार, ‘द 50’ में दूसरे रनर-अप की जगह फिटनेस फ्रीक कृष्णा श्रॉफ ने हासिल किया। शो के कई लोग कृष्णा के फैन बन गए, जब उन्होंने ‘द 50’ में अपना हटके गेम दिखाया। शो की चुनौती भरी परिस्थितियों में उनकी मेहनत रंग लाई। कुल मिलाकर, उनकी जर्नी को हर किसी ने बहुत पसंद किया।

    ‘द 50’ के टॉप-5 फाइनलिस्ट कौन थे?

    इससे पहले ‘द 50’ के टॉप-15 की लिस्‍ट में प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, उर्वशी ढोलकिया, और मनीषा रानी, जैसे नाम थे। लेकिन अफसोस कि इनमें से अध‍िकतर फिनिश लाइन तक नहीं पहुंच पाए। शो के 5 फाइनलिस्‍ट्स का ऐलान हुआ था जिसमें ट्रॉफी जीतने के लिए ये चार दावेदार हैं- श‍िव ठाकरे, मिस्‍टर फैजू, रजत दलाल, कृष्णा श्रॉफ और काका विक्रांत।

    1. शिव ठाकरे
    2. फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू
    3. कृष्णा श्रॉफ
    4. रजत दलाल
    5. काका विक्रांत

    ‘द 50’ के ग्रैंड फिनाले में नतीजा

    गौरतलब है कि फिलहाल ‘द 50’ के मेकर्स ने शो के टॉप-3 विनर के बारे में कोई बयान या आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, खबरों के मुताबिक, कई एक्सपर्ट्स का दावा है कि परिणाम पहले से ही तय है और विनर व रनर अप कौन होंगे, यह भी तय हो चुका है। अगर फाइनल का नतीजा वाकई खबरों के मुताबिक रहा, तो सीजन खत्म होते ही शिव ठाकरे ट्रॉफी उठा लेंगे।

    ‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले कब और कहां देखें?

    हालांकि, फिनाले एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है, लेकिन दर्शकों को फिनाले देखने के लिए इंतजार करना होगा। द 50 का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च को कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।