• Entertainment
  • The 50: विनर ही नहीं ऑडियंस को भी मिलेगी प्राइज मनी, शो फॉर्मेट, कंटेस्‍टेंट, कब शुरू होगा, जानिए सब

    कलर्स टीवी पर नए रियलिटी शो ‘द 50’ का पहला लुक सामने आने के बाद से ही दर्शक एक्साइटेड हैं। हालांकि, मेकर्स ने फराह खान को होस्ट के रूप में दिखा दिया है, लेकिन कंटेस्टेंट्स और शो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं बताई गई है। अब, ‘द 50’ के बारे में सारी बातें सामने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कलर्स टीवी पर नए रियलिटी शो ‘द 50’ का पहला लुक सामने आने के बाद से ही दर्शक एक्साइटेड हैं। हालांकि, मेकर्स ने फराह खान को होस्ट के रूप में दिखा दिया है, लेकिन कंटेस्टेंट्स और शो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं बताई गई है। अब, ‘द 50’ के बारे में सारी बातें सामने आई है, ये एक ऐसा शो है जिसके बारे में मेकर्स का मानना है कि यह भारत में नॉन-फिक्शन टेलीविजन की दुनिया को बदल देगा। आइए बताते हैं शो कैसा होगा, इसका फॉर्मेट क्या होगा और विनर कैसे मिलेगा। साथ ही, ये भी कंफर्म कर दें कि ये बिग बॉस जैसा बिल्कुल नहीं है।

    जियोहॉटस्टार के आलोक जैन ने हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत में शो को लेकर काफी कुछ कहा। 1 फरवरी को प्रीमियर होने वाले उनके नए शो के बारे में पूछे जाने पर आलोक जैन ने बताया, ‘द 50′ में हम 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को एक मंच पर लाएंगे और उन्हें कुछ बेहद एंटरटेनिंग टास्क पूरे करने होंगे। इसमें एलिमिनेशन भी होंगे और लगभग 50 एपिसोड के बाद हमें विनर मिल जाएगा।’

    ‘द 50’ के बारे में सब जानिए

    बता दें कि रियलिटी शो ‘द 50’ का प्रीमियर 1 फरवरी से रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर होगा। इस शो में 50 सेलिब्रिटी शामिल होंगे और इसकी शूटिंग दुबई में होने की संभावना है। करण पटेल, रिद्धि डोगरा, मल्लिका शेरावत, विवियन डीसेना, जय भानुशाली, धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, प्रतीक सहजपाल, निक्की तंबोली और श्रीसंत से शो में आने के लिए संपर्क किया गया है। इसमें दर्शकों को अपनी पसंद बदलने की इजाजत होगी, जिसके बाद चुनी गई पसंद को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

    फैंस चुनेंगे अपना फेवरेट

    सभी को शुरुआती परफॉर्मेंस के आधार पर अपने पसंदीदा को चुनने का मौका मिलेगा। और एक बार यह तय हो जाने के बाद, कंटेस्टेंट्स अपने फैंस और उनके प्यार के लिए खेलेंगे। विनर का चयन कैसे होगा और दर्शकों को विनिंग प्राइस में हिस्सा जीतने का मौका कैसे मिलेगा, इस बारे में भी जानकारी सामने आई है। अगर लोग कंटेस्टेंट्स को फॉलो करते हैं और उनका सपोर्ट करते हैं, तो अंत में वही जीतेगा।

    कंटेस्टेंट्स के साथ फैंस भी जीतेंगे पैसे

    इसलिए, कंटेस्टेंट्स फैंस के लिए खेलेंगे। दर्शक चुन सकते हैं कि वे किसे फॉलो करना चाहते हैं और विनर पर दांव लगा सकते हैं। अगर वे सही अनुमान लगाते हैं, तो उन्हें पैसे मिलेंगे। इस शो की पुरस्कार राशि उन फैंस में बांटी जाएगी जिन्होंने उन्हें फॉलो किया है और उनका सपोर्ट किया है।

    ‘द 50’ कैसा शो होने वाला है

    कुल मिलाकर देखें तो, ‘द 50’ एक ऐसा शो होने वाली है, जिसमें 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे, जिनमें कुछ लोग बाहर होते जाएंगे। लगभग 50 एपिसोड के बाद, एक विनर सामने आएगा। ट्विस्ट यह है कि दर्शक भी जीतेंगे। फैंस अपने पसंदीदा प्रतियोगी को चुनेंगे और उस पर दांव लगाएंगे। अगर उनका चुना हुआ कंटेस्टेंट जीतता है, तो फैन को भी एक हिस्सा इनाम में से मिलेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।