• Entertainment
  • The 50 है फ्रेंच रियलिटी शो की देखा-देखी, तान्‍या मित्तल समेत ये दिग्‍गज बन सकते हैं कंटेस्‍टेंट

    ‘बिग बॉस’, ‘लॉक अप’, ‘राइज एंड फॉल’ और ‘द ट्रेटर्स’ जैसे रियलिटी शोज के बाद अब एक और ऐसा ही मिलता-जुलता शो ओटीटी पर आने वाला है, जिसका नाम ‘द 50’ है। इसके ऐलान 7 दिसंबर, 2025 को सलमान खान के विवादित शो ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले के दौरान किया गया था। अब


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 24, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘बिग बॉस’, ‘लॉक अप’, ‘राइज एंड फॉल’ और ‘द ट्रेटर्स’ जैसे रियलिटी शोज के बाद अब एक और ऐसा ही मिलता-जुलता शो ओटीटी पर आने वाला है, जिसका नाम ‘द 50’ है। इसके ऐलान 7 दिसंबर, 2025 को सलमान खान के विवादित शो ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले के दौरान किया गया था। अब इसका एक टीजर भी जारी किया गया है। जिसमें पूरे 50 कंटेस्टेंट्स होंगे। क्या कुछ खास है, इसमें, आइए बताते हैं।

    ‘द 50’ को अभी सभी रियलिटी शोज का बार कहा जा रहा है। इसकी थीम सबसे हटकर होगी, जो कि फ्रेंच सीरीज Les Cinquante पर आधारित है। इस शो को अमेरिका में भी बनाया गया था और नाम ‘d los 50’ रखा गया था। और अब ये भारत में आने वाला है। हालांकि इसमें कौन-कौन होगा, इसके बारे में अभी बताया नहीं गया है। सब गुप्त रखा गया है।

    ‘द 50’ शो के बारे में

    हालांकि ‘द 50’ के बारे में ये दावा किया गया है कि इसमें बिना किसी नियम के गेम खेला जाएगा। कोई रूलबुक नहीं होगी। सभी को एक आलीशान महल के अंदर रखा जाएगा और यहां टास्क-एलिमिनेशन वाला फॉर्मैट नहीं होगा। कुछ अलग करने की बात कही जा रही है। लेकिन कुछ रिवील नहीं हो रहा है। गेम में आगे बढ़ने के लिए कंटेस्टेंट्स को खुद ही तिकड़ भिड़ानी होगी। उन्हें गठबंधन करना होगा।

    ‘द 50’ के कंटेस्टेंट्स

    इस शो में खिलाड़ियों को बने रहने के लिए धोखा भी देना होगा। और जो दिमाग से ज्यादा खेलेगा, वही इसमें टिक पाएगा। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका कोई एक जैसा पैटर्न नहीं होगा। समय के साथ बदलता रहेगा। इसमें आने वाले सभी को कई चैलेंजेस भी फेस करने होंगे। जहां एक्शन भी होगा और थ्रिल के साथ-साथ मनोरंजन भी। जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले ‘द 50’ के कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट में निक्की तंबोली, अभिषेक बजाज, रजत दलाल, मनीषा रानी, बसीर अली, प्रिंस नरूला, संभावना सेठ, फुकरा इंसान, तान्या मित्तल का नाम शामिल है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।