• Entertainment
  • Tiger Vs Pathaan को लेकर बुरी खबर! सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्‍म पर काम तत्‍काल बंद: रिपोर्ट

    हिंदी सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्‍टार्स और बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्‍पाई एक्‍शन फ्रेंचाइज के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है! साल 2023 में रिलीज ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ में पर्दे पर सलमान खान और शाहरुख खान एकसाथ नजर आए थे। सिनेमाघरों में दोनों को एकसाथ देख जमकर तालियां बजीं। इसी के साथ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    हिंदी सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्‍टार्स और बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्‍पाई एक्‍शन फ्रेंचाइज के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है! साल 2023 में रिलीज ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ में पर्दे पर सलमान खान और शाहरुख खान एकसाथ नजर आए थे। सिनेमाघरों में दोनों को एकसाथ देख जमकर तालियां बजीं। इसी के साथ ‘YRF स्‍पाई यूनिवर्स’ ने अपने दोनों जासूसों को लेकर ‘टाइगर वर्सेस पठान’ की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन अब खबर है कि इस फिल्‍म पर ग्रहण लग गया है! एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यशराज फिल्‍म्‍स ने फिलहाल इस फिल्‍म पर काम रोकने का फैसला किया है। यानी फिल्‍म तत्‍कालीन तौर पर ‘डिब्‍बाबंद’ हो गई है।

    ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यशराज फिल्म्स ने अपने स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे बड़ी फिल्‍म ‘टाइगर वर्सेस पठान’ का प्रोडक्‍शन रोक दिया है। बताया जाता है इसकी वजह फिल्‍म का बड़ा बजट है। दो सबसे बड़े सुपरस्‍टार्स की फीस इसका कारण बनी है। वैसे भी, ‘स्‍पाई यूनिवर्स’ की पिछली दो फिल्‍में ‘वॉर 2’ और ‘टाइगर 3’ बॉक्‍स ऑफिस पर बजट के मुकाबले पिट गई है।

    ‘सलमान-शाहरुख फीस कम करें तो बनेगी बात!’

    रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, ‘यदि दोनों खान, सलमान और शाहरुख अपनी फीस में डिस्काउंट के लिए मान जाते, तो यशराज ‘वॉर 2’ के फ्लॉप होने के बावजूद, ‘टाइगर वर्सेस पठान’ पर काम जारी रख सकती थी। लेकिन इस फिल्‍म का बजट बढ़ता जा रहा है। खासकर स्टार फीस की वजह से।’

    एक्‍शन सीक्‍वेंस की लागत बढ़ाएगी खर्च

    YRF के स्‍पाई यूनिवर्स की शुरुआत, साल 2012 में सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ से हुई थी। साल 2023 में जब ‘पठान’ में सलमान खान ने कैमियो किया, दर्शकों ने टाइगर और पठान को एकसाथ देखकर जिस तरह की एक्‍साइटमेंट दिखाई, मेकर्स को इस क्रॉसओवर का आइडिया आया। सलमान की ‘टाइगर’ और शाहरुख की ‘पठान’, इस स्‍पाई यूनिवर्स के सबसे कमाऊ किरदार हैं। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ‘टाइगर वर्सेस पठान’ को बड़े लेवल पर बनाने के लिए उत्सुक थे, लेकिन ग्रैंड सिनेस्‍कोप और एक्शन सीक्वेंस की बढ़ती लागत ने इस फिल्‍म के अनुमानित बजट को काफी बढ़ा दिया है।

    सलमान-शाहरुख की फीस और प्रोडक्‍शन बजट

    रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘टाइगर वर्सेस पठान‘ के लिए यशराज स्टूडियो को सलमान खान और शाहरुख खान, दोनों को लगभग 100-100 करोड़ रुपये फीस के तौर पर देने होंगे। यह मौजूदा बाजार के हालात में बड़ा खर्च है। इंडस्ट्री में बढ़ते प्रोडक्शन खर्च के कारण ऐसे में इस फिल्‍म का बजट बहुत अध‍िक जा सकता है। हालांकि, प्रोजेक्‍ट पर इस काम बंद होने को टेम्पररी यानी तात्‍कालिक भी बताया जा रहा है। ना तो यशराज फिल्म्स और ना ही एक्टर्स ने इस पर अभी कोई ऑफिशियल बयान जारी किया है।

    YRF स्‍पाई यूनिवर्स की फिल्‍में और उनका कलेक्‍शन

    यशराज फिल्‍म्‍स के स्‍पाई यूनिवर्स की अब तक 6 फिल्‍में रिलीज हो चुकी हैं। इनमें पहली फिल्‍म ‘एक था टाइगर’, दूसरी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’, तीसरी फिल्‍म ‘वॉर’ और चौथी फिल्‍म ‘पठान’ ने ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता हासिल की। लेकिन पिछली दो फिल्‍में ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर 2’ में मेकर्स को झटका लगा। अब इस फ्रेंचाइज की 7वीं फिल्‍म ‘अल्‍फा’ है, जिसमें आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ और बॉबी देओल हैं। यह फिल्‍म इसी साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

    साल फ‍िल्‍म देश में नेट कलेक्‍शन ₹ वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹
    2012 एक था टाइगर 198.78 करोड़ 320 करोड़
    2017 टाइगर जिंदा है 339.16 करोड़ 558 करोड़
    2019 वॉर 318.01 करोड़ 471 करोड़
    2023 पठान 543.09 करोड़ 1055 करोड़
    2023 टाइगर 3 282.79 करोड़ 464 करोड़
    2025 वॉर 2 236.55 करोड़ 364.35 करोड़

    सोशल मीडिया पर सलमान-शाहरुख के फैंस हुए मायूस

    पहले ऐसा कहा जा रहा था मेकर्स ‘टाइगर वर्सेस पठान’ को ‘अल्‍फा’ के ठीक बाद रिलीज करने की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में फैंस भी बड़े खुश थे। लेकिन अब इस नई खबर के आने से सोशल मीडिया पर मायूसी साफ झलक रही है। एक यूजर ने लिखा है, ‘अगर कोई फ‍िल्म 400 करोड़ कमाती है तो छोटे स्टार्स भी 50 करोड़ मांग लेते हैं। ये दो लेजेंड स्टार्स हैं, तो इन्‍हें अच्छी पेमेंट मिलनी ही चाहिए।’ एक अन्‍य ने कहा है, ‘यह दिल तोड़ने वाली खबर है। टाइगर वर्सेस पठान, सच में बॉलीवुड का सबसे बड़ा मुकाबला था।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।