• Entertainment
  • TOXIC Teaser Out: यश का खूंखार अवतार, राया का एक्शन देख भूल जाएंगे KGF, धमाकेदार टीजर

    यश, कियारा आडवाणी और लंबी स्टारकास्ट से सजी फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपने दमदार टाइटल इंट्रो वीडियो के बाद से ही चर्चा में है। इसका टीजर रिलीज हो गया है और फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने पहले ही 20 फरवरी को टीजर रिलीज करने की घोषणा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    यश, कियारा आडवाणी और लंबी स्टारकास्ट से सजी फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपने दमदार टाइटल इंट्रो वीडियो के बाद से ही चर्चा में है। इसका टीजर रिलीज हो गया है और फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने पहले ही 20 फरवरी को टीजर रिलीज करने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद से ही फैंस खुशी के मारे पागल हो रहे थे। टीजर को देखने के बाद से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट चरम पर है। यह फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से टकराएगी।

    गीतु मोहनदास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यश की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर करते हुए टीजर रिलीज की तारीख की घोषणा की थी। कैप्शन में लिखा था, ‘सुबह 9:35 | 20.02.2026 #ToxicTeaser #Toxic 19-03-2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में।’ फैंस ने फायर इमोजी के साथ रिएक्शन देना शुरू कर दिया। वे इस अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 123 तेलुगू के अनुसार, टॉक्सिक का थिएट्रिकल ट्रेलर मार्च के पहले हफ्ते में रिलीज होने की संभावना है। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    ‘टॉक्सिक’ का हिंदी टीजर

    ‘टॉक्सिक’ की कहानी का प्लॉट

    अब, फिल्म के UAE डिस्ट्रीब्यूटर, ‘फार्स फिल्म’ ने अपनी वेबसाइट पर फिल्‍म की कहानी को लेकर कुछ जानकारी दी है, जिससे इसके प्‍लॉट का खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया है कि ‘टॉक्सिक’ साल 1940 और 1970 के दशक के बीच की कहानी है, जिसके केंद्र में गोवा शहर है। यश के किरदार राया का खौफ, उसकी ताकत और साम्राज्य बनाने की चाहत है। सिनॉप्‍स‍िस में आगे लिखा है, ‘हर काम का अपना नतीजा होता है। ताकत दी नहीं जाती, उसे छीना जाता है, और इसके लिए हमेशा एक कीमत चुकानी पड़ती है। जैसे-जैसे स्मगलिंग के रास्ते, लड़ाई के मैदान बनते हैं, वफादारी शक में बदलती है, डर का साया जिंदा रहने का जरिया बन जाता है। आखिर में, उसके फैसले, उन नतीजों से ज्यादा ताकतवर साबित होते हैं।’

    ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट, ‘धुरंधर 2’ से टक्कर

    यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। खबरों के मुताबिक, फिल्म 19 मार्च, 2026 को तय समय पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस रिलीज डेट के चलते फिल्म का सीधा मुकाबला ‘धुरंधर 2’ से होगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर की संभावना है। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने 2025 की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल से टक्कर होने के बावजूद फिल्म को पोस्टपोन न करने का फैसला किया है।

    ‘टॉक्सिक’ का बजट और कास्ट

    ‘टॉक्सिक’ एक पीरियड एक्शन थ्रिलर है, जिसे गीतु मोहनदास ने लिखा और निर्देशित किया है। यश के अलावा, फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत हैं। अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, अमित तिवारी और कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। बजट की बात करें, तो ‘टॉक्‍स‍िक’ का बजट करीब 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यानी कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए इसे अपनी कमर कसनी होगी।

    ‘टॉक्सिक’ 6 भाषाओं में होगी रिलीज

    फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है और इसे हिंदी, मलयालम, तेलुगू और तमिल सहित छह भारतीय भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा।

    यश की KGF 2, 1200 करोड़ के पार कमाई

    यश को आखिरी बार लीड रोल में ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ में देखा गया था। प्रशांत नील की निर्देशित यह एक्शन फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त सफल रही और इसने दुनियाभर में 1215 करोड़ की कमाई की थी।

    ‘रामायण’ में रावण बनेंगे यश

    लगभग चार साल बाद, ए्टर ‘टॉक्सिक’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा, वह रणबीर कपूर की आगामी ‘रामायण’ में रावण का रोल भी करने वाले हैं, जो इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।