• International
  • Trump News: अमेरिका कितना मूर्ख, ग्रीनलैंड को जीतकर डेनमार्क को सौंपा… ट्रंप ने WEF में यूरोप को जमकर सुनाया

    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम में ग्रीनलैंड को लेकर यूरोप को जमकर सुनाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका नाटो को 100 प्रतिशत दे रहा, लेकिन बदले में उसे कुछ नहीं मिल रहा। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीनलैंड बर्फ का ऐसा टुकड़ा है, जो अमेरिका को खतरे से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम में ग्रीनलैंड को लेकर यूरोप को जमकर सुनाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका नाटो को 100 प्रतिशत दे रहा, लेकिन बदले में उसे कुछ नहीं मिल रहा। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीनलैंड बर्फ का ऐसा टुकड़ा है, जो अमेरिका को खतरे से बचा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यूरोप पर कोई खतरा आता है, तो अमेरिका ही रक्षा को आगे आएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर आप मना करते हैं तो हम इसे याद रखेंगे। ट्रंप ने चीन और रूस का नाम लेकर यूरोप को डराने की भी कोशिश की।

    ट्रंप ने ग्रीनलैंड में अमेरिकी जीत का जिक्र किया

    ट्रंप ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ग्रीनलैंड पर अमेरिका की जीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान से डेनमार्क हार गया था। यूरोप का कोई भी देश बचाने को आगे नहीं आया। तब अमेरिका ने मोर्चा संभाला और ग्रीनलैंड में जीत पाई। लेकिन, अमेरिका कितना मूर्ख था कि उसे वापस डेनमार्क को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को ग्रीनलैंड को अपने पास रखना चाहिए था।

    ग्रीनलैंड पर हमला नहीं करेगा अमेरिका

    ट्रंप ने आगे कहा कि ग्रीनलैंड और डेनमार्क के लोगों के लिए बहुत सम्मान है। उन्होंने ग्रीनलैंड में सेना के इस्तेमाल की अटकलों को भी खारिज कर दिया। ट्रंप ने कहा, मुझे बल प्रयोग करने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा ,”जब तक मैं अत्यधिक बल प्रयोग करने का फैसला नहीं करता, हमें कुछ नहीं मिलेगा, हम अजेय होंगे, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे।” उन्होंने जोर देकर कहा, “मुझे बल प्रयोग करने की जरूरत नहीं है, मैं बल प्रयोग नहीं करना चाहता, मैं बल प्रयोग नहीं करूगा।” उन्होंने कहा कि अमेरिका बस “ग्रीनलैंड नाम की एक जगह” चाहता है।

    ग्रीनलैंड पर तुरंत बातचीत की मांग की

    ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति लगभग दो सदियों से ग्रीनलैंड को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि द्वीप पर डेनमार्क का “कोई निशान नहीं” है, और डेनमार्क ग्रीनलैंड पर वादे से कम पैसा खर्च कर रहा है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ अमेरिका ही है जो जमीन के इस विशाल टुकड़े, बरफ़ के इस विशाल टुकड़े की रक्षा कर सकता है, इसे विकसित कर सकता है और इसमें सुधार कर सकता है।” उन्होंने कहा कि इसीलिए वह देश को हासिल करने के लिए “तत्काल बातचीत” की मांग कर रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।