• Sports
  • U-19 World Cup: अफगानिस्तान पर टूटकर पड़े वैभव सूर्यवंशी, पूरे मैदान में उड़ाए चौके-छक्के, 311 रन का टारगेट लगने लगा छोटा

    अंडर-19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भले ही पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने बोर्ड पर 311 रन टांग दिए हों। लेकिन टीम इंडिया की ओर से पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर जोरदार हमला किया। बड़े स्कोर का पीछा करते हुए वैभव ने महज


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अंडर-19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भले ही पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने बोर्ड पर 311 रन टांग दिए हों। लेकिन टीम इंडिया की ओर से पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर जोरदार हमला किया। बड़े स्कोर का पीछा करते हुए वैभव ने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर न केवल अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों को भी पंख लगा दिए।

    वैभव सूर्यवंशी की तगड़ी पारी

    वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए, जिसमें वाहदुल्लाह जादरान के एक ही ओवर में लगाए गए छक्के और चौकों की झड़ी ने अफगानिस्तान की टीम को मुश्किल में डाल दिया। वैभव की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि सेमीफाइनल जैसे बड़े दबाव वाले मैच में, जहां भारत को 311 रनों जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करना था, उन्होंने निडर होकर बल्लेबाजी की। वैभव इस मैच में 33 गेंद पर 68 रन बनाकर आउट हो गए।

    अफगानिस्तान ने भी बनाया बड़ा स्कोर

    इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने सबको चौंकाते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट पर 310 रन बनाए। यह अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल के इतिहास में अफगानिस्तान का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। अफगानिस्तान के लिए फैसल शिनोजादा ने शानदार 110 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके शामिल थे। वहीं उजईरुल्लाह नियाजाई ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 86 गेंदों में नाबाद 101 रन जड़े। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 2 छक्के लगाए।

    इन दोनों के बीच हुई 148 रनों की साझेदारी ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन अंतिम ओवरों में वे रनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगा सके। भारतीय फील्डिंग में भी कुछ कमियां देखी गईं जिसका फायदा उठाकर अफगानिस्तान ने 300 का आंकड़ा पार किया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।