मनोज मुंतशिर ने 28 जनवरी की सुबह 8:11 बजे एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा, ‘आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से विनम्र निवेदन।’ क्लिप में वह कह रहे हैं, अगर किसी बाग में एक पौधा छोटा रह गया तो इसका मतलब ये तो नहीं कि प्रोटेक्शन और इक्वैलिटी के नाम पर बाकी पौधों को ऊपर से काट दिया जाए। अतीत का पन्ना बंद हो चुका है। 21वीं सदी के जिस दौर में हम जी रहे हैं, ये जातियों के विदाई का समय है।’
UGC विवाद पर बोले मनोज मुंतशिर
मनोज ने आगे कहा, ‘मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी से 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि हम सब के लिए आप पिता समान हैं। एक बच्चे को खुश करने के लिए दूसरे को बेवजह थप्पड़ मत मारिए। आपकी ममता और स्नेह पर हम सबका बराबर अधिकार है। UGC का काला कानून, वापस ले लीजिए। हमारी एकता को कमजोर होने से बचा लीजिए। अगर इस देश में जातियां जीत गईं, तो भारत हार जाएगा।’
UGC विवाद क्या है?
बता दें कि UGC यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने एक नियम जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सरकारी और प्राइवेट दोनों ही यूनिवर्सिटी में अब पिछड़े वर्ग के लोगो के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसका नाम इक्विटी सेल होगा। इसमें वो छात्र जाकर शिकायत कर सकता है, जिसके साथ धर्म, जाति, नस्ल, लिंग, जन्म स्थान, दिव्यांगता के आधार पर भेदभाव होगा। अब जनरल कोटा वालों को इससे बाहर रखा गया है, और वह इसी बात का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि उनका कहना है कि उनके खिलाफ झूठे आरोप भी लगाए जा सकते हैं।













