यह नया ऐप ईपीएफओ की सेवाओं को और बेहतर बनाने की कोशिश का हिस्सा है। इसका मकसद दावों को निपटाने में लगने वाले समय को कम करना और डिजिटल सेवाओं को ज्यादा सुलभ बनाना है। इस नई योजना के तहत श्रम मंत्रालय एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है जिसमें आपके पीएफ का कुछ हिस्सा फ्रीज रहेगा, लेकिन एक बड़ा हिस्सा आप अपने बैंक खाते में यूपीआई का इस्तेमाल करके तुरंत निकाल सकेंगे।
प्राइवेट नौकरी वाले करोड़ों लोगों को लगेगा झटका, EPF के ब्याज पर कैंची चलाने की तैयारी में सरकार!
पासबुक बैलेंस भी देख सकेंगे
ईपीएफओ के इस ऐप के जरिए ना केवल अपने पीएफ के पैसे निकाल पाएंगे, बल्कि अपना पासबुक बैलेंस भी देख सकेंगे। फिलहाल, ईपीएफओ की सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए सदस्य यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पोर्टल या उमंग ऐप (UMANG app) का इस्तेमाल करते हैं। सूत्रों का कहना है कि ये पुराने प्लेटफॉर्म चलते रहेंगे, लेकिन यह नया ऐप सदस्यों के लिए सुविधाओं को और आसान बना देगा।
- इस मोबाइल ऐप के जरिए सदस्य यह देख पाएंगे कि वे अपने पीएफ खाते से कितना पैसा निकाल सकते हैं।
- यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में जाएगा जो पहले से लिंक होगा।
- पैसे निकालने के लिए आपको अपने लिंक किए हुए यूपीआई पिन (UPI PIN) का इस्तेमाल करना होगा, जिससे आपके बैंक खाते में पैसे सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर हो जाएंगे।
अभी क्या हैं PF से जुड़े नए नियम?
मेंबर के अकाउंट में अंशदान का 25% हिस्सा मिनिमम बैलेंस के रूप में रहता है। नौकरी छूटने की स्थिति में 12 महीने बाद यह हिस्सा भी निकाला जा सकता है।
बीमारी, पढ़ाई, शादी और घर बनाने जैसे मामलों में ऑटो सेटलमेंट की सुविधा है। ऑटो सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जा चुकी है।
अभी टेस्टिंग जारी
ईपीएफओ अभी इस सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है। इसके लिए 100 डमी अकाउंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि सिस्टम को और बेहतर बनाया जा सके और किसी भी तकनीकी समस्या को दूर किया जा सके। श्रम मंत्रालय अप्रैल में एक बड़े लॉन्च इवेंट के साथ इस नए ऐप को पेश कर सकता है।













