• Crime
  • US इंटेलिजेंस के जाल में फंस गई ‘एल मेंचो’ की गर्ल फ्रेंड, और मिट्टी में मिल गया मेक्सिको का खूंखार ड्रग माफिया

    नई दिल्ली: मैक्सिको के खूंखार ड्रग माफिया एल मेंचो के आतंक का अंत हो गया है। दुनिया के तमाम देशों में मौत का सामान बेचने वाले ड्रग्स तस्कर के पीछे उसकी गर्लफ्रेंड का चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। यूएस इंटेलिजेंस काफी समय से एल मेंचो की गर्ल फ्रेंड की जासूसी कर रही थी। यूएस


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: मैक्सिको के खूंखार ड्रग माफिया एल मेंचो के आतंक का अंत हो गया है। दुनिया के तमाम देशों में मौत का सामान बेचने वाले ड्रग्स तस्कर के पीछे उसकी गर्लफ्रेंड का चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। यूएस इंटेलिजेंस काफी समय से एल मेंचो की गर्ल फ्रेंड की जासूसी कर रही थी। यूएस की टीम को यकीन था कि गर्लफ्रेंड के जरिए ही वह एल मेंचो तक पहुंच सकते हैं। खुफिया टीम की पूरी प्लानिंग रंग लाई और गर्लफ्रेंड से मुलाकात के बाद एल मेंचो मिट्टी में मिल गया।

    मैक्सिको के डिफेंस सेक्रेटरी रिकार्डो ट्रेविला के मुताबिक, एल मेंचो तक पहुंचने का रास्ता उसकी गर्लफ्रेंड से होकर गुजरा। सेना काफी समय से इस महिला के एक करीबी साथी पर नजर रख रही थी। शुक्रवार को वह साथी महिला को लेकर टपालपा के पहाड़ी इलाके में पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात एल मेंचो से हुई। अमेरिकी इंटेलिजेंस ने पक्की लोकेशन कन्फर्म की और जैसे ही महिला वहां से निकली, स्पेशल फोर्सेस ने धावा बोल दिया।

    ड्रग तस्करी पर अमेरिका का सख्त एक्शन

    अमेरिका लंबे समय से मेक्सिको पर ड्रग तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार दबाव बना रहा है। ऐसे में इस कार्रवाई ने सबका ध्यान खींचा है। बीते कुछ महीनों में अमेरिकी सरकार ने मैक्सिको पर कार्टेल के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का दबाव डाला है। हालांकि, मैक्सिकन नेताओं ने सीधे तौर पर अमेरिकी सैन्य दखल से इनकार कर दिया था।

    व्हाइट हाउस ने क्या दावा किया?

    मैक्सिको में बड़े ड्रग माफिया एल मेंचो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बाद देश में कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली। इस बीच व्हाइट हाउस ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका ने मैक्सिकन सरकार को एल मेंचो के खिलाफ इस बड़े ऑपरेशन में इंटेलिजेंस का समर्थन किया। अमेरिका की मदद की वजह से ही जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (सीजेएनजी) का नेता मेंचो मारा गया।

    व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘अमेरिका ने मैक्सिकन सरकार को जलिस्को, मैक्सिको के टपालपा में एक ऑपरेशन में मदद करने के लिए इंटेलिजेंस सपोर्ट दिया, जिसमें नेमेसियो ‘एल मेंचो’ ओसेगुएरा सर्वेंट्स, जो एक बदनाम ड्रग लॉर्ड और जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का नेता था, खत्म हो गया।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।