• Technology
  • Valentines स्पेशल सेल में आधी कीमत में मिल रहा Nothing का प्रीमियम फोन, iPhone 17 के दाम भी गिरे

    Valentines Day Sale 2026: Valentine’s Week के साथ-साथ Flipkart पर Valentine’s Sale भी शुरू हो गई है। सेल में विभिन्न प्रोडक्ट के साथ-साथ स्मार्टफोन्स पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। लेटेस्ट आईफोन 17 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। सेल में फोन 74,900 रुपये का मिल रहा है। इतना ही नहीं, नथिंग का


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Valentines Day Sale 2026: Valentine’s Week के साथ-साथ Flipkart पर Valentine’s Sale भी शुरू हो गई है। सेल में विभिन्न प्रोडक्ट के साथ-साथ स्मार्टफोन्स पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। लेटेस्ट आईफोन 17 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। सेल में फोन 74,900 रुपये का मिल रहा है। इतना ही नहीं, नथिंग का प्रीमियम फोन आधी कीमत में मिल रहा है। आईफोन पर एक्सचेंज ऑफर, बैंक डिस्काउंट आदि दिया जा रहा है। आप अपने पुराने आईफोन को अच्छी कीमत में एक्सचेंज कर सकते हैं और एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं। आईफोन के अलावा, सैमसंग, ओप्पो, वीवो और नथिंग के फोन्स पर भी भारी छूट है।

    iPhone 17 पर भारी छूट

    बता दें कि Flipkart Valentine’s Sale 2026 में iPhone 17 फोन 74,900 रुपये में मिल रहा है। इसमें 5000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। फोन की कीमत 82,900 रुपये है। यह इसके 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। फ्लिपकार्ट सेल में फोन पर Flipkart Axis क्रेडिट कार्ड पर 4000 रुपये का ऑफ मिल रहा है। डिवाइस पर 53050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। सभी ऑफर्स को मिलाकर फोन अच्छी डील में खरीदा जा सकता है।

    इन फोन्स पर स्पेशल डील

    इसके अलावा, सेल की अन्य स्पेशल डील की बात करें तो Realme P3x को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Moto G86 Power फोन 16,999 रुपये में मिल रहा है। साथ ही, Poco M8 5G को 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। साथ ही, iPhone 17 Pro MAX फोन 1,48,400 रुपये का मिल रहा है।

    आधे दाम में मिल रहा ये स्मार्टफोन

    बता दें कि लगभग 80 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ Nothing Phone (3) सेल के दौरान आधी कीमत 39,999 रुपये में मिल रहा है। सैमसंग का फ्लैगशिप फोन Galaxy S24 फ्लिपकार्ट की इस सेल में 42,999 रुपये में मिल रहा है। इतना ही नहीं, Vivo X200T 5G को सेल में 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Motorola Edge 70 फोन 31,999 रुपये का मिल रहा है। Google Pixel 9a इस सेल में 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस तरह और भी फोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।