बेडरूम से जुड़े वास्तु के इन नियमों का जरूर रखें ख्याल
- वास्तुशास्त्र के अनुसार, नवविवाहित का बेड कभी भी आम की लकड़ी, लोहे या तेंदू से बना हुआ नहीं होना चाहिए। मान्यता है की इन प्रकार के बेड रोगों का कारण बन सकते हैं। साथ ही, इससे आयु कम हो सकती है।
- अगर आपका विवाह हाल ही में हुआ है तो इस बात का ख्याल जरूर रखें की नवविवाहितों को कभी भी वायव्य यानी उत्तर-पश्चिम कोने वाला कमरा कभी नहीं लेना चाहिए। अन्यथा इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है।
- वास्तु अनुसार शयन कक्ष में पूजा घर नहीं होना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन अगर मंदिर कमरे में रखना पड़े तो उस पर पर्दा जरूर लगाकर रखना चाहिए।
- बेडरूम में भूलकर भी जूठे बर्तन और झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इससे आसपास के वातावरण में नकारात्मकता बनी रहती है। इसलिए वास्तु के इस नियम का ख्याल अवश्य रखें।
- वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि बेडरूम में युद्ध वाली, डरावनी या कोई नकारात्मक तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि माना जाता है की इसका प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ता है।
- बेडरूम में पति-पत्नी का बेड कभी भी दाएं या बाएं दीवार से सटा हुआ नहीं होना चाहिए। साथ ही, कमरे में लाल बल्ब या दर्पण भूलकर भी न लाएं। वास्तु अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।
मधुर दांपत्य जीवन के लिए वास्तु टिप्स
- वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए अपने बेडरूम में सोते समय एक तांबे बर्तन में पानी भरें और उसे ढककर ईशान कोण में रख दें। बेड के पूर्व उत्तर कोने में इस बर्तन को रखकर सोना चाहिए।
- पति-पत्नी को बेडरूम में इस बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए की वहां ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें दोनों साथ में खुश नजर आते हों। ऐसा करने से दांपत्य जीवन मधुर बना रहता है।
- अगर अक्सर आपके बीच किसी बात को लेकर झगड़े या तनाव बना रहता है तो इसके लिए एक सरल उपाय आजमा सकते हैं। वास्तु अनुसार बेडरूम के दक्षिण पश्चिम कोने में स्फटिक की बॉल रखें।
- माना जाता है की पति-पत्नी के बेडरूम में उत्तर पश्चिम दिशा में एक खिड़की अवश्य होनी चाहिए। लेकिन अगर ऐसा न हो तो आप इस कोने में फेंगशुई की घंटियां लटका सकते हैं। ऐसा करने से रिश्ते में चल रहा तनाव समाप्त हो सकता है।
- वास्तु के अनुसार, बेडरूम में लाल रंग के फूल रखना शुभ माना जाता है। इस रंग को प्रेम, उत्साह और शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में लाल रंग के फूल कमरे में रखने से पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बना रह सकता है।
- बेडरूम में एक मोर पंख इस प्रकार लगाएं की वह रूम में प्रवेश करते समय नजर आता हो। साथ ही, सोते समय भी मोरपंख आपको दिखाई दे।













