• Religion
  • Vastu Tips For Couple Bedroom : मधुर दांपत्य जीवन के लिए वास्तु टिप्स और नियम, जानें वास्तु अनुसार कैसा होना चाहिए बेडरूम

    वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम और उपाय बताए गए हैं जिनसे घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। अगर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े या मनमुटाव चलता हो तो इसके पीछे का कारण वास्तु दोष हो सकता है। मान्यता है की कपल्स का बेडरूम और उसमें रखा सामान वास्तु अनुसार न हो तो

    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम और उपाय बताए गए हैं जिनसे घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। अगर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े या मनमुटाव चलता हो तो इसके पीछे का कारण वास्तु दोष हो सकता है। मान्यता है की कपल्स का बेडरूम और उसमें रखा सामान वास्तु अनुसार न हो तो इससे जीवन में प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में माहौल तनावपूर्ण बना रह सकता है। लेकिन वास्तुशास्त्र में इससे छुटकारा पाने के कुछ टिप्स और नियम भी बताए गए हैं जिनका ख्याल रखने से दांपत्य जीवन मधुर बना रहता है। तो आइए विस्तार से जानें की वास्तु अनुसार पति-पत्नी का बेडरूम कैसा होना चाहिए और इससे जुड़े कुछ टिप्स…

    बेडरूम से जुड़े वास्तु के इन नियमों का जरूर रखें ख्याल

    • वास्तुशास्त्र के अनुसार, नवविवाहित का बेड कभी भी आम की लकड़ी, लोहे या तेंदू से बना हुआ नहीं होना चाहिए। मान्यता है की इन प्रकार के बेड रोगों का कारण बन सकते हैं। साथ ही, इससे आयु कम हो सकती है।
    • अगर आपका विवाह हाल ही में हुआ है तो इस बात का ख्याल जरूर रखें की नवविवाहितों को कभी भी वायव्य यानी उत्तर-पश्चिम कोने वाला कमरा कभी नहीं लेना चाहिए। अन्यथा इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है।
    • वास्तु अनुसार शयन कक्ष में पूजा घर नहीं होना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन अगर मंदिर कमरे में रखना पड़े तो उस पर पर्दा जरूर लगाकर रखना चाहिए।
    • बेडरूम में भूलकर भी जूठे बर्तन और झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इससे आसपास के वातावरण में नकारात्मकता बनी रहती है। इसलिए वास्तु के इस नियम का ख्याल अवश्य रखें।
    • वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि बेडरूम में युद्ध वाली, डरावनी या कोई नकारात्मक तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि माना जाता है की इसका प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ता है।
    • बेडरूम में पति-पत्नी का बेड कभी भी दाएं या बाएं दीवार से सटा हुआ नहीं होना चाहिए। साथ ही, कमरे में लाल बल्ब या दर्पण भूलकर भी न लाएं। वास्तु अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।

    मधुर दांपत्य जीवन के लिए वास्तु टिप्स

    • वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए अपने बेडरूम में सोते समय एक तांबे बर्तन में पानी भरें और उसे ढककर ईशान कोण में रख दें। बेड के पूर्व उत्तर कोने में इस बर्तन को रखकर सोना चाहिए।
    • पति-पत्नी को बेडरूम में इस बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए की वहां ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें दोनों साथ में खुश नजर आते हों। ऐसा करने से दांपत्य जीवन मधुर बना रहता है।
    • अगर अक्सर आपके बीच किसी बात को लेकर झगड़े या तनाव बना रहता है तो इसके लिए एक सरल उपाय आजमा सकते हैं। वास्तु अनुसार बेडरूम के दक्षिण पश्चिम कोने में स्फटिक की बॉल रखें।
    • माना जाता है की पति-पत्नी के बेडरूम में उत्तर पश्चिम दिशा में एक खिड़की अवश्य होनी चाहिए। लेकिन अगर ऐसा न हो तो आप इस कोने में फेंगशुई की घंटियां लटका सकते हैं। ऐसा करने से रिश्ते में चल रहा तनाव समाप्त हो सकता है।
    • वास्तु के अनुसार, बेडरूम में लाल रंग के फूल रखना शुभ माना जाता है। इस रंग को प्रेम, उत्साह और शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में लाल रंग के फूल कमरे में रखने से पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बना रह सकता है।
    • बेडरूम में एक मोर पंख इस प्रकार लगाएं की वह रूम में प्रवेश करते समय नजर आता हो। साथ ही, सोते समय भी मोरपंख आपको दिखाई दे।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।