• Entertainment
  • Video: रणबीर कपूर की गोद में राहा, पीछे सासू मां से गप्‍पे लड़ाती दिखी आलिया, लोगों के मजेदार कमेंट्स

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में अपनी बेटी के साथ एक शादी में शामिल हुईं। भट्ट और कपूर फैमिली की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। अब एक वीडियो इस वक्त लोगों का खूब ध्यान खींच रहा जिसमें रणबीर अपनी लाडली राहा को गोद में लेकर कार से उतरते दिख


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में अपनी बेटी के साथ एक शादी में शामिल हुईं। भट्ट और कपूर फैमिली की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। अब एक वीडियो इस वक्त लोगों का खूब ध्यान खींच रहा जिसमें रणबीर अपनी लाडली राहा को गोद में लेकर कार से उतरते दिख रहे हैं।

    इस वीडियो में रणबीर अपनी कार से बाहर निकलते हुए राहा को गोद में उठाकर आगे बढ़ने लगते हैं। इवेंट में रणबीर राहा को गोद में लेकर एंट्री मारते गैं। वहीं आलिया भट्ट अपनी सासु मां नीतू कपूर के साथ बातें करने में काफी व्यस्त दिख रही हैं।

    अपनी बिटिया को गोद में लेकर कार से उतरते हैं रणबीर

    इस वीडियो में दिख रहा है कि रणबीर अपनी बिटिया को गोद में लेकर कार से उतरते हैं और उनके साथ नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं। फिर थोड़ी ही देर में पीछे से आलिया भट्ट और सोनी राजदान आती पहुंचती हैं। इस दौरान आलिया सासु मां को कुछ ऐसी बातें कह रहीं कि वो मशगूल नजर आती हैं। हालांकि, इस वीडियो को देख जहां पापा रणबीर की तारीफें हो रही हैं वही कुछ लोग आलिया को लकी कह रहे हैं। इन सबके बीच एक शख्स ने कहा है- गाड़ी के टायर की लाइनें घिस गई हैं, प्लीज बदलवा लें। एक ने कहा- आलिया हमेशा ओवरएक्टिंग में लगी रहती हैं।

    राहा की क्यूटनेस पर लोग हैं फिदा

    बता दें कि रणबीर ने आलिया अप्रैल 2022 में शादी रचाई थी और उसी साल नवंबर में राहा का जन्म हुआ। जब राहा एक साल की हो गईं तब रणबीर और आलिया क्रिसमस 2023 पर बेटी के साथ पहली बार पब्लिक के सामने नजर आईं। इसके बाद से ही लोग राहा की क्यूटनेस पर फिदा है। कभी लोग उन्हें आलिया की कॉपी कहते हैं तो कभी कपूर खानदान की विरासत वाला चेहरा। काफी लोग उन्हें दादा ऋषि कपूर जैसा भी मानते हैं।

    रणबीर ने कहा था- नहीं चाहते कि बेटी के साथ उनका वैसा रिश्ता हो

    रणबीर कपूर के यूट्यूब चैनल ‘किंगडम’ पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने अपनी बेटी राहा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बातें की थी। रणबीर ने बातचीत में कहा था कि उनके दिवंगत पिता ऋषि कपूर के साथ उनका रिश्ता थोड़ा दूर-दूर वाला था। उस जमाने में पिता और बेटे के बीच ऐसी ही दूरी रहती थी, जैसे एक कांच की दीवार हो। रणबीर ने कहा था कि वो नहीं चाहते कि बेटी के साथ उनका वैसा रिश्ता हो।

    ‘मैं उसे ऐसे पंख देना चाहता हूं कि वो जहां चाहे उड़ सके’

    उन्होंने कहा था, ‘मैं उस दीवार को तोड़ना चाहता हूं। मैं राहा का दोस्त बनना चाहता हूं। मैं उसे ऐसे पंख देना चाहता हूं कि वो जहां चाहे उड़ सके।’

    ‘रामायणम्: भाग 1’ में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे रणबीर

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर के पास इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्: भाग 1’ में भगवान राम का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे भी ‘रामायण’ के पात्र की भूमिकाओं में दिखेंगे। यह फिल्म दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। वहीं आलिया इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।