सोहा और नेहा धूपिया की होली, कुणाल खेमू और अंगद बेदी भी साथ
इन वीडियोज को पपाराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक वीडियो में सोहा बेटी इनाया को रंग लगाती नजर आ रही हैं। फिर वह बाकी दोस्तों को रंग लगाती हैं और होली खेलती हैं। इसी तरह नेहा धूपिया भी अपने बच्चों के साथ-साथ बाकी लोगों के साथ होली खेलती और मस्ती करती नजर आईं। साथ में अंगद बेदी और कुणाल खेमू भी थे।
रणबीर कपूर की बेटी राहा संग होली, पपाराजी से भी मिले
वहीं, रणबीर कपूर का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दोस्तों के साथ सड़क पर रंगों से रंगे दिखे। फिर वह अपने घर के अंदर गए और बेटी राहा के साथ होली खेली। पपाराजी को देख रणबीर ने उनकी ओर हाथ हिलाया और फिर उनसे हाथ मिलाने के लिए भी रुके। वीडियो में राहा भी नजर आ रही हैं, जिसे एक शख्स ने गोद में उठा रखा है।
आयशा खान भी पहुंचीं होली मनाने, पर यूजर्स भड़के
उधर, एक्ट्रेस आयशा खान भी एक इवेंट में होली मनाने पहुंचीं। ‘धुरंधर’ में ‘शरारत’ गाने से छाईं आयशा खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन आयशा को होली मनाते देख कुछ यूजर्स भड़क गए और कहा कि रमजान से इन मोहतरमा को दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है और बस शोहरत चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ‘होली खेलने से कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन रमजान के महीने में खेलने से दिक्कत है।’ एक बोला, ‘रोजा और रमजान में भी इन लोगों को फेम चाहिए।’ एक का कमेंट आया, ‘रमजान से इन लोगों का दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं।’














