ऐश्वर्या राय और चंद्रचूड़ सिंह ने फिल्म ‘जोश’ में साथ काम किया था। फारुख शेख ने जब चंद्रचूड़ सिंह से ‘जोश’ के सेट का कोई मजेदार किस्सा सुनाने को कहा, तो एक्टर ने बताया था कि ऐश्वर्या बहुत ही कमाल का गाती हैं। वह बोले थे, ‘ऐश्वर्या बहुत ही अच्छी सिंगर हैं और बहुत से लोग यह बात नहीं जानते।’
ऐश्वर्या की आवाज सुन सब हो गए थे फिदा
यह सुनकर ऐश्वर्या ने कहा था कि चंद्रचूड़ सिंह भी बहुत अच्छा गाते हैं। इसके बाद फारुख शेख ने ऐश्वर्या और चंद्रचूड़ से कुछ गाकर सुनाने को कहा था। काफी मनाने के बाद ऐश्वर्या तैयार हो गईं और उन्होंने ‘मेरी सांसों में बसा है तेरा ही एक नाम’ गाना गाया था। जब ऐश्वर्या ने गाना शुरू किया तो सेट पर शांति छा गई थी और हर कोई मंत्रमुग्ध होकर उन्हें ही सुन रहा था। बाद में चंद्रचूड़ ने भी ऐश्वर्या के साथ मिलकर गाया और अपनी आवाज से सबको हैरान कर दिया था।
देखिए वीडियो, जब ऐश्वर्या ने गाया गाना:
‘जोश’ हुई थी फ्लॉप, ऐश्वर्या के प्रेमी बने थे चंद्रचूड़ सिंह
‘जोश’ को मंसूर खान ने डायरेक्ट किया था और यह साल 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऐश्वर्या और चंद्रचूड़ सिंह के अलावा शाहरुख खान भी थे। वह फिल्म में ऐश्वर्या के भाई बने थे। वहीं चंद्रचूड़ सिंह, ऐश्वर्या के प्रेमी के रोल में थे। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
फिल्मों से दूर कहां हैं ऐश्वर्या और चंद्रचूड़ सिंह?
ऐश्वर्या अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं पर कभी-कभी स्क्रीन पर नजर आती हैं। उनकी पिछली बार साल 2023 में आई फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन-पार्ट 2’ में नजर आई थीं। उसके बाद से एक्ट्रेस ने कोई नया प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है। वहीं, चंद्रचूड़ सिंह भी काफी समय से एक्टिंग से दूर हैं। वह साल 2022 में अक्षय कुमार स्टारर ‘कठपुतली’ में नजर आए थे। पिछले साल उनकी फिल्म ‘बयान’ आई, पर उसे अभी तक सिर्फ टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ही प्रीमियर किया गया है।













