• Entertainment
  • VIDEO: तेजस्वी प्रकाश को देखते ही ‘भाभीजी नमस्ते’ चिल्लाए राज कुंद्रा, की खिंचाई तो यह बोलीं एक्ट्रेस

    तेजस्वी प्रकाश और करण कुंदा की गिनती टीवी के पॉपुलर और क्यूट कपल्स में की जाती है। दोनों की जोड़ी इस कदर पॉपुलर है कि अब कई रियलिटी शोज में उन्हें साथ बुलाया जाता है। फैंस ही नहीं, अब तो सेलिब्रिटीज भी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की बॉन्डिंग के दीवाने हैं और अकसर उन्हें


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेजस्वी प्रकाश और करण कुंदा की गिनती टीवी के पॉपुलर और क्यूट कपल्स में की जाती है। दोनों की जोड़ी इस कदर पॉपुलर है कि अब कई रियलिटी शोज में उन्हें साथ बुलाया जाता है। फैंस ही नहीं, अब तो सेलिब्रिटीज भी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की बॉन्डिंग के दीवाने हैं और अकसर उन्हें छेड़ते नजर आते हैं। हाल ही तेजस्वी को शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने ‘भाभीजी’ कहकर छेड़ दिया, जिससे वह झेंप गईं। इसका एक वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है।

    तेजस्वी प्रकाश हाल ही एक स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल हुई थीं। राज कुंद्रा भी उस इवेंट का हिस्सा थे। जैसे ही राज कुंद्रा की नजर तेजस्वी प्रकाश पर पड़ी, उन्होंने कहा- भाभाजी नमस्ते।’ यह सुनकर तेजस्वी रुकीं और राज कुंद्रा से ऐसा बोलने को मना किया और शरमा गईं। लेकिन राज कुंद्रा कहां मानने वाले थे।

    राज कुंद्रा बोले- कुंद्रा-कुंद्रा हैं तो भाभी हुए ना आप

    राज कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को चिढ़ाना बंद नहीं किया और बोले, ‘अरे भाभीजी नमस्ते बोलूंगा, और क्या बोलूंगा?’ इस पर तेजस्वी बोलीं- नहीं। फिर राज कुंद्रा ने कहा, ‘कुंद्रा-कुंद्रा हैं तो भाभीजी हुए ना आप।’ फिर वह नीचे उतरकर आते हैं और तेजस्वी को गले लगाते हैं। लेकिन फिर भी वह इशारे पपाराजी की ओर बोलते हैं- भाभीजी, भाभीजी।’ यह देख सभी हंस पड़े। इस वीडियो पर फैंस और यूजर्स के भी काफी कमेंट्स आ रहे हैं।

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी, प्रोजेक्ट्स

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी की बात करें, तो इसकी शुरुआत ‘बिग बॉस 15’ के दौरान हुई थी। तब शो में करण ने कबूल किया था कि वह तेजस्वी को पसंद करते थे। तब से उनका रिलेशनशिप आज तक बरकरार है। बीच-बीच में करण और तेजस्वी की शादी की खबरें आती रही हैं, पर कपल अभी भी उस खास दिन के इंतजार में है। फिलहाल, करण और तेजस्वी अपने करियर प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और साथ में भी खूब काम कर रहे हैं। हाल ही दोनों ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आए थे और जल्द ही नए रियलिटी शो ‘द ब्लिंग’ में भी नजर आएंगे।

    राज कुंद्रा के विवाद और सुर्खियां

    वहीं, राज कुंद्रा की बात करें, तो वह शिल्पा शेट्टी के पति हैं और बिजनेसमैन हैं, पर काफी विवादों में भी रहे हैं। साल 2021 में वह पोर्नोग्राफी केस में फंसे और बाद में 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के केस को लेकर भी सुर्खियों में रहे। पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा गिरफ्तार भी हुए थे, पर बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी। अभी वह साल 2025 में हुए 60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले को लेकर जांच के घेरे में हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।