• Entertainment
  • VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने अपने गाउन से पोंछे रोती मॉडल के आंसू, फैंस हुए मुरीद, बोले- असली क्वीन

    प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर वह क्यों उन्हें ‘क्वीन’ कहा जाता है और क्यों वह सबके दिलों पर राज करती हैं। इसकी बानगी प्रियंका की फिल्म ‘द ब्लफ’ के प्रीमियर पर देखने को मिली। यहां मॉडल गीना संधू, प्रियंका चोपड़ा से बात करते-करते भावुक हो गईं। उनके आंसू बहने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर वह क्यों उन्हें ‘क्वीन’ कहा जाता है और क्यों वह सबके दिलों पर राज करती हैं। इसकी बानगी प्रियंका की फिल्म ‘द ब्लफ’ के प्रीमियर पर देखने को मिली। यहां मॉडल गीना संधू, प्रियंका चोपड़ा से बात करते-करते भावुक हो गईं। उनके आंसू बहने लगे तो प्रियंका ने कुछ ऐसा किया कि न सिर्फ गीना संधू बल्कि फैंस का भी दिल जीत लिया। प्रियंका ने गीना के गिरते आंसुओं को तुरंत ही अपने गाउन से पोंछा, उनके बालों को संवारा और साथ में हंसते-खिलखिलाते हुए पोज दिया। इसका वीडियो सामने आया है, जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

    प्रियंका से बात कर रोने लगीं मॉडल गीना संधू

    ‘द ब्लफ’ के इवेंट से इस वीडियो को मॉडल गीना संधू (Geena Sandhu) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ में लिखा है, ‘सिर्फ एक लड़की ही अपने couture गाउन से आपके आंसू पोंछेगी।’ वीडियो में गीना संधू, प्रियंका से बातें करती नजर आ रही हैं। बात करते-करते वह रो पड़ती हैं। प्रियंका उन्हें देखती हैं और तुरंत ही अपने गाउन का एक कोना पकड़कर गीना के आंसू पोंछती हैं। फिर उनके बालों को ठीक करती हैं।

    फैंस हुए फिदा, प्रियंका चोपड़ा पर यूं लुटाया प्यार

    इस वीडियो देख एक फैन ने लिखा है, ‘हम पीसी से प्यार करते हैं और अरबों वजहों से में से एक वजह ये भी है।’ एक और कमेंट है, ‘ऐसा तो कोई क्वीन ही कर सकती है।’ एक ने लिखा, ‘कितना प्यारा है। बहुत ही अनमोल पल है।’ एक फैन बोला, ‘इससे पता चलता है कि प्रियंका वाकई अपने फैंस की परवाह करती हैं।’ एक और कमेंट आया, ‘प्रियंका बहुत ही कमाल की इंसान हैं।’ वाकई, प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज फैंस का दिल छू गया और वो एक्ट्रेस पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

    25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर ‘द ब्लफ’

    ‘द ब्लफ’ की बात करें, तो यह OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 25 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका के अलावा कार्ल अर्बन और टेमुएरा मॉरिसन भी हैं। इसके अलावा प्रियंका ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी।

    वो मौके, जब प्रियंका ने फैंस पर लुटाया प्यार, ऐसे दिखाई केयर

    • प्रियंका चोपड़ा के फैंस के प्रति केयरिंग नेचर की बात करें, तो वह अकसर ही उनके साथ बड़े प्यार से पेश आती हैं और खुश होकर तस्वीरें भी खिंचवाती हैं। उन्होंने कई फैंस को कई मौकों पर गिफ्ट भी दिए हैं और लिए भी हैं। साल 2024 में ओकलाहोमा में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन निक, जो जोनस और केविन जोनस के लिए ब्रेसलेट लेकर आई थी। प्रियंका ने पर्सनली उस फैन से वो ब्रेसलेट लिए और जोनस ब्रदर्स को दिए थे।
    • इससे पहले साल 2023 में प्रियंका ने अपने एक टूर के दौरान कैंसर से लड़ रही अपनी एक फैन और उसकी मां के लिए वीआईपी सेक्शन में बैठने की सुविधा उपलब्ध करवाई थी। बाद में वह खुद उन दोनों से मिली थीं और उनका दिन यादगार बना दिया था।
    • इसी तरह और भी कई मौके रहे हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी फैंस से बात करती हैं। साल 2014 में फिल्म ‘मैरी कॉम’ के एक इवेंट के दौरान वह छोटे बच्चों को खुद बॉक्सिंग सिखाते और उनके साथ डांस करती नजर आई थीं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।