दावा किया जा रहा था कि दोनों ने शादी कर ली है, पर वह खबर झूठी निकली…इस बीच मिस्ट्री मैन के नए दावे और वीडियो ने सनसनी मचा दी है। वीडियो में चंद्रिका दीक्षित के मिस्ट्री मैन ने दावा किया है कि युगम गेरा पांच महीनों से चंद्रिका को धोखा दे रहा है। उसके साथ चीट कर रहा है। उसने युगम को धमकी दी है कि अगर वह और चंद्रिका खुद पर आ गए, तो उसके पास जो है, उससे भी हाथ धो बैठेगा।
चंद्रिका के मिस्ट्री मैन की उनके पति को धमकी, देखिए वीडियो
इस मिस्ट्री मैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रहा है, ‘बर्दाश्त करते-करते हद हो चुकी है। बर्दाश्त तू कर रहा है? बर्दाश्त वो कर रही है, जिसको तू 5 महीने से चीट कर रहा है। मेरा मैटर में कोई बोलने का नहीं बनता, लेकिन हक है अब मेरा। और क्या कह रहा तू कि मीडिया को बुलाएगा? बुला ले मीडिया को। जवाब हैं तेरे पास देने के लिए?’
‘हम अपनी पे आ गए ना…’
मिस्ट्री मैन ने आगे कहा, ‘अगर हम अपनी पे आ गए ना, तो जो हाथ में है, वो भी हाथ से चला जाएगा। बहुत दूर तक और बहुत सोच-समझकर कोई भी कदम उठा। और एक बात का ध्यान रख, मेरे पास तो जवाब हैं। पूरा का पूरा बैग भरा पड़ा है सबूतों से।’
चंद्रिका के पति युगम ने चीटिंग के आरोपों पर कही थी यह बात
इस पर अभी तक चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा का कोई रिएक्शन नहीं आया है, पर पिछले वीडियो में उन्होंने खुद पर लगे चीटिंग के आरोपों पर जरूर रिएक्ट किया था। युगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर मीडिया से अपील करते हुए कहा था, ‘बर्दाश्त करने की भी एक हद होती है और अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है। मैं आप सभी से बस यही कहना चाहता हूं कि जो भी लोग ये वीडियो देख रहे हैं, मीडिया वाले भी हों…आप लोग मेरे से आकर एक बार मिल लीजिए। मैं सबके सवालों के जवाब तभी दे दूंगा। पानी सिर से बहुत ऊपर जा चुका है यार।’ युगम गेरा के वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया था। किसी ने मजाक उड़ाया तो किसी ने उन्हें हिम्मत रखने को कहा था।
चंद्रिका पर धोखा देने का आरोप, हर रोज नए रूप में विवाद
इससे पहले, युगम गेरा ने पत्नी चंद्रिका पर रील पार्टनर के साथ मिलकर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह उन्हें दुकान का एक्सेस नहीं देंगे। तब इस पर चंद्रिका ने पलटवार करते हुए एक वीडियो बनाकर कहा था कि उन्होंने युगम को रास्ते से उठाकर महल में बिठाया और वही उसे दुकान का एक्सेस नहीं देगा? वहीं, युगम ने यह भी कहा था कि उन्होंने चंद्रिका की सक्सेस में अहम रोल प्ले किया और अब वही उन्हें छोड़ रही है। साथ ही कहा था कि कुछ भी हो जाए, पर वह दुकान चंद्रिका को नहीं देंगे क्योंकि वह उनकी है।













