सड़क किनारे हैंडपंप पर बाल्टी में अपने कपड़े धोते हुए सुनील के इस वीडियो पर लोग उनके कायल हो रहे हैं। दरअसल लोगों को उनकी ये सादगी काफी पसंद आ रही है, जिसमें दिख रहा है कि एक स्टार कॉमेडियन होने के बावजूद वो कितने सिंपल तरीके से अपनी जिंदगी जी रहे हैं।
रोड किनारे कपड़े धोते नजर आए सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है लेकिन उनका ये वीडियो हजार शब्दों के बराबर है। वो पहले तो कपड़े पर हाथों से चोट देते हुए उसे साफ करते दिख रहे हैं और फिर खंगालते हैं। इसके बाद सुनील हैंडपंप चलाकर अपना हाथ-मुंह धोते हैं। हालांकि, उन्हें हैंडपंप चलाने में एक शख्स उनकी मदद के लिए आगे आ जाता है।
लोगों ने कहा- यही बात आपको सबसे जुदा करती है
इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहा है, ‘जमीन से जुड़ा होना शानदार है और इतने बड़ा नाम होने के बाबजूद भी जमीन से जुड़ा होना सबसे बड़ी सादगी है। अतिसुन्दर सुनील भैया।’ एक और ने कहा- आप बेस्ट कॉमेडियन हो, आपके लिए बहुत सम्मान है, आपकी यही सादगी कमाल है। एक ने कहा- WOW आपकी ये सादगी ही आपको बाकी कॉमेडियन से अलग रखती है।
वीडियो के बैकग्राउंड में ‘ना तुम हमें जानो’ गाना
इस वीडियो के बैकग्राउंड में 1962 में आई फिल्म ‘बात एक रात की’ से हेमंत कुमार का गीत ‘ना तुम हमें जानो’ सुनाई दे रहा है जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं कि सुनील ने इस तरह की सादगी को अपने फैन्स के साथ शेयर किया हो।
लकड़ी के चूल्हे पर बनाई थी रोटियां
इससे पहले उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें वह फर्श पर बैठकर मिट्टी वाले चूल्हे पर रोटियां बनाते दिख रहे थे। उस वीडियो में सुनील आटा गूंदते हैं और एकदम गोल रोटियों का आकार देते हैं।उस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा था, ‘दोस्तों रोटी खा लो…’
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आ रहे सुनील
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आ रहे हैं। सुनील हिंदी और पंजाबी भाषा की फिल्मों और टेलीविजन में काम किया करते हैं। उन्हें ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में गुत्थी के किरदार से जबरदस्त पॉप्युलैरिटी मिली, लेकिन ‘द कपिल शर्मा शो’ में डॉ. मशहूर गुलाटी, रिंकू देवी और पिडू की भूमिकाओं से उन्हें खूब पॉप्युलैरिटी मिली ।
कई फिल्मों में आ चुके हैं नजर
सुनील बॉलीवुड में ‘गजनी’ , ‘गब्बर इज बैक’ , ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ , ‘भारत’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। हरियाणा के सिरसा जिले के मंडी डबवाली कस्बे में जन्मे सुनील ग्रोवर की शादी आरती से हुई है और उनका एक बेटा है। बता दें कि फरवरी 2022 में, ग्रोवर को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें चार बाईपास सर्जरी करवानी पड़ी।













