• Entertainment
  • VIDEO: धनुष भीड़ में फंसे तो बेटों ने बचाया, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर आशीर्वाद लेने गए थे एक्टर

    एक्टर धनुष इन दिनों मृणाल ठाकुर संग अफेयर और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही वह तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और पूजा की। साथ में दोनों बेटे लिंगा और यत्र भी थे। इसका एक वीडियो सामने आया है, जो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एक्टर धनुष इन दिनों मृणाल ठाकुर संग अफेयर और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही वह तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और पूजा की। साथ में दोनों बेटे लिंगा और यत्र भी थे। इसका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धनुष जैसे ही बेटों के साथ दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकले, तो भारी भीड़ के बीच वह फंस गए। लोग उनके साथ सेल्फी खींचने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान धनुष को उनके बेटे भीड़ से बचाते नजर आए।

    वायरल वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। कोई धनुष के बेटों की तारीफ कर रहा है तो कोई खुद एक्टर की। ऐसे समय में तिरुपति दर्शन के लिए पहुंचे, जब उनकी मृणाल ठाकुर संग शादी की खबरें चल रही हैं। हाल ही खबरें आई थीं कि वह और मृणाल 14 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी करने वाले हैं। हालांकि, ये खबरें बाद में अफवाह साबित हुईं।

    धनुष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी, शादी की थीं खबरें

    धनुष के करीबी सूत्र ने एक इंटरव्यू में शादी की खबरों को झूठा और निराधार बताया था। धनुष और मृणाल की कथित लव स्टोरी की बात करें, तो इसकी चर्चा अगस्त 2025 में फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के इवेंट से हुई थी। फिल्म के प्रीमियर पर जैसे ही धनुष पहुंचे तो मृणाल तुरंत ही दौड़कर उनके पास पहुंची थीं। वहीं, एक सोर्स ने ‘न्यूज18’ को बताया था कि धनुष और मृणाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, पर फिलहाल वो अपना रिलेशनशिप पब्लिकली ऑफिशियल नहीं करना चाहते।

    धनुष की पहली शादी, तलाक और बच्चे

    वहीं, धनुष की बात करें, तो उन्होंने रजनीकांत की बेटी डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी, और दो बेटों के पिता बने। उन्होंने शादी के 18 साल बाद साल 2022 में अलग होने का ऐलान किया था और फिर 2024 में तलाक की अर्जी थी, और उसी साल तलाक भी हो गया था

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।