• Entertainment
  • Videos: सोनम कपूर के बेबी शावर में करीना का जलवा, शबाना आजमी और भूमि पेडनेकर समेत पहुंचे ये सितारे

    सोनम कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं, और 8 फरवरी को उनकी बेबी शावर सेरिमनी रखी गई। इसमें बॉलीवुड की कई हसीनाएं पहुंचीं। सोनम और आनंद आहूजा का पहले ही एक बेटा है, जिसका नाम वायु है और वह तीन साल का हो चुका है। अब कपल जल्द ही दोबारा पैरेंट्स बनने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सोनम कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं, और 8 फरवरी को उनकी बेबी शावर सेरिमनी रखी गई। इसमें बॉलीवुड की कई हसीनाएं पहुंचीं। सोनम और आनंद आहूजा का पहले ही एक बेटा है, जिसका नाम वायु है और वह तीन साल का हो चुका है। अब कपल जल्द ही दोबारा पैरेंट्स बनने वाला है। सोनम और आनंद ने नवंबर 2025 में दूसरी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी। सोनम ने मुंबई में अपने घर पर बेबी शावर रखा, जिसमें उनके पापा अनिल कपूर के अलावा करीना कपूर, शबाना आजमी और भूमि पेडनेकर समेत कई सितारे पहुंचे।

    सोनम कपूर का बेबी शावर, पहुंचे ये स्टार्स

    सोशल मीडिया पर पपाराजी ने सोनम कपूर के बेबी शावर में पहुंचे स्टार्स के वीडियो शेयर किए हैं और झलकियां दिखाई हैं। सोनम की कजन अंशुला और खुशी कपूर भी यहां नजर आईं। अर्जुन कपूर भी पूरे स्टाइल में स्वैग बिखरते हुए कुर्ता-पजामा पहन बेबी शावर में पहुंचे। संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और शबाना आजमी भी सोनम के बेबी शावर में पहुंचीं।

    खुशी से फूले नहीं समाए नाना अनिल कपूर

    सोनम के पापा अनिल कपूर बेहद स्टाइलिश लग रहे थे और दोबारा नाना बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। करीना से लेकर शबाना आजमी, खुशी और महीप तक सब देसी अंदाज में पहुंचीं और छा गईं।

    सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी, बच्चे

    सोनम और आनंद आहूजा की बात करें, तो उन्होंने साल 2018 में सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। यह लव मैरिज थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट किया था। शादी के बाद सोनम फिल्मों से ब्रेक लेकर पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गईं और वहीं पर साल 2022 में पहले बेटे वायु की मां बनीं। सोनम ने नवंबर 2025 में दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने पिंक ड्रेस में अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा था- मदर।’

    इस लिबास के कारण सोनम कपूर की हुई आलोचना

    वहीं, कुछ दिन पहले ही सोनम ने मेटरनिटी फोटोशूट करवाया था, जिसमें उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं। लेकिन हाल ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सोनम ने सफेद रंग की ड्रेस कुछ इस तरह से पहनी थी कि सिर्फ उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इस लिबास के कारण सोनम की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई थी।

    सोनम कपूर का करियर, 3 साल से फिल्मों से दूर

    करियर की बात करें, तो सोनम ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘नीरजा’ और ‘रांझणा’ जैसी हिट फिल्में दीं। सोनम पिछली बार साल 2023 में बड़े पर्दे पर नजर आई थीं और तबसे वह एक्टिंग से दूर हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।