• Entertainment
  • Videos: भारती के नन्हे-मुन्ने का घर में जोरदार स्वागत, दादी-नानी ने उतारी आरती, गोला ने कटवाया केक

    भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया हाल ही दूसरे बेटे के पैरेंट्स बने थे। भारती ने 19 दिसंबर 2025 को दूसरे बेटे को जन्म दिया था, जिसे वो प्यार से काजू कहकर बुलाती हैं। भारती जब नन्हे राजकुमार के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचीं, तो उनका जोर-शोर से स्वागत किया गया। मम्मी ने भारती


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 28, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया हाल ही दूसरे बेटे के पैरेंट्स बने थे। भारती ने 19 दिसंबर 2025 को दूसरे बेटे को जन्म दिया था, जिसे वो प्यार से काजू कहकर बुलाती हैं। भारती जब नन्हे राजकुमार के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचीं, तो उनका जोर-शोर से स्वागत किया गया। मम्मी ने भारती और नन्हे लाडले की आरती उतारी। पूरे घर को शानदार तरीके से सजाया गया था और सभी लोग बेबी के इंतजार में पलकें बिछाए बैठे थे।

    सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जो भारती सिंह और हर्ष के नन्हे लाडले के गृह प्रवेश के हैं। भारती ने इसे अपने व्लॉग में शेयर किया था। वीडियोज में भारती की मां ने काजू के साथ-साथ बड़े नाती गोला यानी लक्ष का भी वेलकम किया और सभी का मुंह मीठा करवाया।

    भारती के नन्हे मुन्ने का स्वागत, आरती उतारी, छठी पूजी गई

    इसके बाद गोला ने भी काजू का स्वागत करते हुए बड़ा सा केक काटा। भारती ने काजू को गोद में लिया हुआ था और साथ में हर्ष भी थे। काजू की छठी भी पूजी गई, जिसके बारे में भारती की मां बता रही हैं कि छठी माता उनके काजू की किस्मत लिखेगी। इन वीडियोज पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और फैमिली के बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं।

    केक काटकर स्वागत, सासू मां ने पोते को दीं दुआएं

    भारती और हर्ष का दूसरी बार पैरेंट्स बनने पर खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने व्लॉग में नन्हे काजू की झलक भी दिखाई, पर चेहरा जरूर छुपाकर रखा। एक वीडियो में भारती काजू के पैर दिखा रही हैं और कह रही हैं कि कितने छोटे से पैर हैं। वहीं भारती की सास ने भी दूसरे पोते काजू की आरती उतारी और उसे दुआएं दी कि वह बड़ा होकर बहुत कामयाब बने।

    शादी के 5 साल बाद पहली बार मां बनी थीं भारती सिंह

    मालूम हो कि भारती शादी के पांच साल बाद पहले बेटे काजू की मां बनी थीं, और 19 दिसंबर 2025 को दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया। हालांकि, भारती की ख्वाहिश थी कि उन्हें बेटी हो और गणेश चतुर्थी पर भी उन्होंने गणपति बप्पा से यही मन्नत मांगी थी। भारती और हर्ष ने 6 अक्टूबर 2025 को दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।