• Technology
  • Vivo V70 हिंदी रिव्यू: क्यों खर्चने 70-75 हजार जब Vivo V70 में मिल रहा सब कुछ, कैमरा और परफॉर्मेंस ने उड़ाए होश

    Vivo V70 Pros and Cons: आजकल एक अच्छी परफॉर्मेंस, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी वाले फोन के लिए 70 से 75 हजार रुपये खर्चना मजबूरी हो गया है। Vivo V70 को अपना प्राइमरी डिवाइस बनाने से पहले मैं भी ऐसा ही सोचता था। हालांकि इस फोन का रिव्यू लिखने के लिए बैठने तक मैं इस बात


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Vivo V70 Pros and Cons: आजकल एक अच्छी परफॉर्मेंस, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी वाले फोन के लिए 70 से 75 हजार रुपये खर्चना मजबूरी हो गया है। Vivo V70 को अपना प्राइमरी डिवाइस बनाने से पहले मैं भी ऐसा ही सोचता था। हालांकि इस फोन का रिव्यू लिखने के लिए बैठने तक मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हो चुका हूं कि Vivo V70 के रहते एक बैलेंस्ड फोन खरीदने के लिए बजट को 50 हजरा रुपये से ऊपर ले जाने की भी जरूरत नहीं है। दरअसल अभी तक सिर्फ कैमरा के लिए पहचाने जाने वाली Vivo की V सीरीज का ये V70 स्मार्टफोन, इस सीरीज को एक कंप्लीट फ्लैगशिप एक्सपीरियंस की ओर ले जाता है।

    मैं कह सकता हूं कि 45,999 रुपये की कीमत से शुरू Vivo V70 बेहतरीन परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले, अच्छे कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ देता है। हालांकि कुछ मामलों में Vivo ने हाथ पीछे भी खींचे हैं, जैसे कि हैप्टिक फीडबैक, वॉल्यूम की लाउडनेस या USB 2.0 का सपोर्ट। बहरहाल ये तमाम बातें मैं आगे Vivo V70 के साथ रहे अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए डिटेल में आपके साथ करना चाहूंगा।

    Vivo V70 की वो बातें जो मुझे पसंद आईं

    Vivo V70 के रिव्यू की शुरुआत उन चीजों से करते हैं, जिन्होंने मुझे चौंकाया। जैसे कि डिजाइन के मामले में यह मुझे पहले से बेहतर और Oppo X9 के करीब लगा। फ्लैट डिस्प्ले और एजेस के साथ इसका लेमन येलो कलर प्रीमियम लुक देता है।

    डिजाइन को लेकर जिस चीज ने मुझे हैरान किया वो थी इसकी बिल्ड क्वालिटी। दरअसल पिछली बार के V60 के मुकाबले Vivo V70 का एल्युमीनियम अलॉय फ्रेम और ग्लास बैक और IP68 और IP69 की रेटिंग इसे बेहद सॉलिड बना देती है।

    Vivo V70 की डिस्प्ले ने किया इम्प्रेस

    vivo V70

    डिजाइन के बाद Vivo V70 की डिस्प्ले ने मुझे काफी इम्प्रेस किया। न के बराबर बेजल्स के साथ इसकी 1.5K रेजोल्यूशन वाली OLED स्क्रीन फोन को काफी मॉडर्न लुक देती है। अपने ब्राइट कलर्स के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली इसकी डिस्प्ले को धूप या तेज रौशनी में इस्तेमाल करने में कोई समस्या नहीं होती।

    इसके अलावा आपको Netflix हो या YouTube, तमाम जगहों पर HDR का सपोर्ट भी मिल जाता है। ऐसे में अपने बजट में यह फोन बेस्ट डिस्प्ले एक्सपीरियंस उपलब्ध कराता है। हालांकि फोन का वॉल्यूम मुझे थोड़ा कम लगा। अब ऐसा नहीं है कि इस फोन की वॉल्यूम बहुत खराब है, बस अपनी टेस्टिंग में मुझे कुछ हाई एंड फोन इससे लाउड लगे।

    परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर का शानदार बैलेंस

    vivo V70 benchmark score

    कभी सिर्फ कैमरा सेंट्रिक रहने वाली V सीरीज इस बार परफॉर्मेंस में भी कमाल करती दिखी। दरअसल इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो कि UFS 4.1 स्टोरेज और LPDDR5X रैम की बदौलत जबरदस्त परफॉर्म करता है। गीकबेंच में इस फोन ने सिंगल कोर में 1295 और मल्टी कोर में 3908 स्कोर किया। वहीं Antutu बेंचमार्किंग में Vivo V70 1.3 मिलियन से भी ज्यादा स्कोर कर जाता है। इसे अच्छी परफॉर्मेंस की निशानी समझा जा सकता है। गेमिंग के मामले में भी फोन पीछे नहीं रहता, हां पीछे की ओर से हल्का गर्म जरूर हो जाता है।

    वहीं सॉफ्टवेयर भी Origin OS 6 के साथ FunTouch OS के मुकाबले काफी बेहतर हुआ है। मुझे खासतौर पर इसका डायनेमिक आइलैंड फीचर काफी पसंद आता है, जो कि है भले iOS की कॉपी लेकिन इसे Apple से बेहतर तरीके से इम्प्लीमेंट किया गया है। इस फोन के साथ Vivo ने 4 OS अपडेट्स का वादा किया है और अपनी टेस्टिंग में मैने पाया कि इस फोन को समय-समय पर अपडेट पुश होते रहते हैं। ऐसे में आपको सॉफ्टवेयर अपडेट्स को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

    अगर Vivo ब्लोटवेयर पर थोड़ा कंट्रोल करे तो Origin OS का एक्सपीरियंस और बेहतर हो सकता है। मेरा सुझाव है कि Vivo को ब्लोटवेयर की तरह कुछ सिस्टम ऐप्स को भी अनइंस्टॉल या डिसेबल करने का ऑप्शन देना चाहिए।

    कैमरा में Zeiss का जादू बरकरार

    hj
    Vivo V70 Camera Performance

    जब फोन में बाकी सब ठीक हो, तो अक्सर कैमरा एवरेज निकलते हैं, हालांकि Vivo ने यहां भी कोई कमी नहीं छोड़ी। दरअसल इस V70 में भी Vivo और Zeiss की जुगलबंदी ने वैसा ही कमाल किया है, जैसा इनके प्रीमियम सेगमेंट के फोन्स में देखने को मिलता है। इसमें 50 (मेन कैमरा) + 50 (पेरिस्कोप टेलीफोटो) + 8 (अल्ट्रा वाइड) मेगापिक्सल कैमरा का सेटअप मिलता है।

    Vivo V70 Main Camera
    Vivo V70 Main Camera
    Vivo V70 Primary Camera Shot
    Vivo V70 Primary Camera Shot
    Vivo V70 3X Zoom
    Vivo V70 Moon Shot
    Vivo V70 Ultra Wide lens
    Vivo V70 Ultra Wide lens
    Vivo V70 Main Camera
    Vivo V70 Main Camera
    Vivo V70 10x Zoom
    Vivo V70 10x Zoom

    मुझे हैरानी हुई कि ये फोन अच्छी लाइटिंग में 10x जूम पर भी क्रिस्प शॉट्स क्लिक करके दे देता है। हालांकि इसका असली जादू 3x जूम शॉट्स में दिखता है। इसके अलावा इस फोन से क्लिक फोटोज सोशल मीडिया रेडी लगती हैं। हालांकि अल्ट्रावाइड कैमरा के रिजल्ट सो-सो लगते हैं और उसे दिन में इस्तेमाल करना ही ठीक रहता है।

    50 MP का सेल्फी कैमरा भी निराश बिलकुल नहीं करता और आप फ्रंट और बैक दोनों से 4K 60fps में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

    बैटरी देगी लंबा साथ

    Vivo V70 Battery Backup
    Vivo V70 बैटरी बैकअप

    Vivo V70 6500mAh की सिलिकन कार्बन बैटरी के साथ आता है। भले यह नंबर 10,000mAh बैटरी के साथ आने वाले फोन्स के बीच कम लगे लेकिन रियल लाइफ में ये अच्छा काम करती है।

    Vivo V70 Charging Test
    Vivo V70 चार्जिंग टेस्ट

    एक बार फुल चार्ज होने के बाद इस फोन ने मुझे हैवी यूसेज पर 19 घंटों का बैकअप दिया, जिसमें मुझे कुल 10 घंटे 11 मिनट का स्क्रीन ऑन टाइम मिला। वहीं अपने 90W के चार्जर के साथ यह 0 से 100% 1 घंटा 16 मिनट का समय लेता है।

    Vivo V70 पर हमारा फैसला

    ऐसे समय में जब स्मार्टफोन्स रैम और स्टोरेज की किल्लत के चलते महंगे हो रहे हैं, Vivo V70 एक राहत की तरह है। साथ ही यह अब सिर्फ एक कैमरा सेंट्रिक डिवाइस नहीं बल्कि ऑल-राउंडर फोन ज्यादा लगता है। हालांकि फोन में कमजोर हैप्टिक फीडबैक और USB 2.0 जैसी छुट-पुट कमियां हैं लेकिन अपने एक्सपीरियंस के आधार पर मैं Vivo V70 को 5 में से 4 स्टार दे सकता हूं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।