• Technology
  • Vivo X200T भारत में 59,999 रुपये में लॉन्‍च, मोटोरोला सिग्‍नेचर की तुलना में कैसा है?

    Vivo X200T: वीवो ने भारत में एक्‍स सीरीज का नया स्‍मार्टफोन Vivo X200T लॉन्‍च कर दिया है। इसमें 6.67 इंच का 1.5K डिस्‍प्‍ले दिया गया है। एमोलेड स्‍क्रीन है। 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल के 3 बैक कैमरा दिए गए हैं। इनमें मेन सेंसर, अल्‍ट्रा-वाइड सेंसर और टेलिफोटो कैमरा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Vivo X200T: वीवो ने भारत में एक्‍स सीरीज का नया स्‍मार्टफोन Vivo X200T लॉन्‍च कर दिया है। इसमें 6.67 इंच का 1.5K डिस्‍प्‍ले दिया गया है। एमोलेड स्‍क्रीन है। 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल के 3 बैक कैमरा दिए गए हैं। इनमें मेन सेंसर, अल्‍ट्रा-वाइड सेंसर और टेलिफोटो कैमरा शामिल हैं। फोन में 100X का हाइपरजूम मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। सेल्‍फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। Vivo X200T ज‍िस कीमत में आया है, उसी दाम में कुछ द‍िन पहले मोटोरोला स‍िग्‍नेचर को भी लॉन्‍च किया गया है। ऐसे में जानना जरूरी है क‍ि दाेनों फोन्‍स में कौन बेहतर साबित हो सकता है।

    Vivo X200T की कीमत

    Vivo X200T को दो कलर्स- सीसाइड लीलैक और स्‍टीलर ब्‍लैक में लाया गया है। इसकी कीमत 12GB + 256GB मॉडल के लिए 59999 रुपये है। 12GB + 512GB मॉडल के दाम 69999 रुपये हैं।

    Vivo X200T के फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस
    डिस्‍प्‍ले 6.67 इंच का 1.5K रेजॉलूशन वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5 हजार निट्स की पीक ब्राइटनैस
    चिपसेट मीडियाटेक डाइमेंस‍िटी 9400+ चिपसेट 3nm प्रोसेस पर बना, Immortalis-G925 GPU
    रैम 12GB/16GB LPDDR5X रैम
    स्‍टोरेज 256GB/512GB, UFS 3.1 स्‍टोरेज
    ओएस एंड्रॉयड 16 (OriginOS 6), डुअल सिम सपोर्ट
    कैमरा 50MP का मेन कैमरा Sony IMX921 सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन, 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा, जाइस कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
    सेल्‍फी कैमरा 32MP
    बैटरी 6200mAh
    चार्जिंग 90W फास्‍ट चार्जिंग, 40W वायरलैस चार्जिंग
    अन्‍य खूबियां इन-डिस्‍प्‍ले ऑप्टिकल फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, टाइप-सी पोर्ट, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स, हाई-रैस ऑडियो, IP68+ IP69 रेटिंग, वजन: 205 ग्राम

    Motorola Signature VS Vivo X200T

    Vivo X200T की सीधी तुलना हाल में आए मोटोरोला सिग्‍नेचर से की जा सकती है। मोटोरोला सिग्‍नेचर को भी 60 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। दोनों फोन्‍स के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस अपने आप में उम्‍दा हैं। हालांकि बैटरी के मामले में Vivo X200T ज्‍यादा पावरफुल नजर आता है। वीवो भारत का नंबर-1 स्‍मार्टफोन ब्रैंड है और ऑफलाइन चैनल्‍स पर भी कंपनी की अच्‍छी पकड़ है। आफ्टर सेल्‍स सर्विस भी बेहतर बताई जाती है। आज़ाद हिन्द टेक का आकलन है कि अगर आप डिस्‍प्‍ले, परफॉर्मेंस और कैमरा चाहते हैं तो मोटो सिग्‍नेचर को चुन सकते हैं, जबकि बैटरी, डिजाइन, अच्‍छे कैमरा और डिसेंट परफॉर्मेंस के साथ बेहतर ऑफ्टर सेल्‍स सर्विस चाहने वालों के लिए Vivo X200T बढ़‍िया विकल्‍प बन सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।