• Sports
  • W, W, W… इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर की हैट्रिक, टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ा दी सभी टीमों की टेंशन

    टी20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में एक हफ्ते का समय बाकी है। इस बड़े आईसीसी टूर्नामेंट से पहले सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। एक सीरीज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच भी खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम ने DLS के हिसाब से 11 रन से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टी20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में एक हफ्ते का समय बाकी है। इस बड़े आईसीसी टूर्नामेंट से पहले सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। एक सीरीज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच भी खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम ने DLS के हिसाब से 11 रन से जीत हासिल की। इंग्लैंड की जीत में एक बड़ा हाथ स्टार ऑलराउंडर सैम करन का रहा। सैम करन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया।

    सैम करन ने किया कमाल

    वह इंग्लैंड के दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 में हैट्रिक ली है। इससे पहले क्रिस जॉर्डन ने 2024 में यह कारनामा किया था। करन ने दासुन शनाका, महीश थीक्षणा और मथीशा पथिराना को लगातार गेंदों पर आउट कर श्रीलंका को मुश्किल में डाल दिया। यह मैच बारिश के कारण 17-17 ओवर का कर दिया गया था और इंग्लैंड ने DLS मेथड के तहत 11 रन से जीत हासिल की।

    मैच के 19वें ओवर में हैट्रिक

    सैम करन ने मैच के 19वें ओवर में यह शानदार हैट्रिक ली। इससे पहले उन्होंने एक ओवर में 20 रन दिए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वापसी करते हुए श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। करन की इस हैट्रिक ने उन्हें टी20 क्रिकेट में एक खास मुकाम दिलाया है।

    पहले भी कई गेंदबाज ले चुके हैं हैट्रिक

    क्रिस जॉर्डन ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ पहली टी20 हैट्रिक ली थी। सैम करन अब उनके साथ इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। सैम करन श्रीलंका के खिलाफ टी20 में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड के जैकब ऑराम, पाकिस्तान के फहीम अशरफ और मोहम्मद हसनेन, यूएई के केपी मैयप्पन और न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन यह कारनामा कर चुके हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।