• Entertainment
  • Welcome To The Jungle की रिलीज डेट आई, क्रिसमस पर अक्षय ने ‘जंगली फौज’ का शेयर किया वीडियो

    आज क्रिसमस के मौके पर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ यानी ‘वेलकम 3’ की नई झलक रिलीज हुई है। इस वीडियो को अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया है कि फिल्म


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 25, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आज क्रिसमस के मौके पर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ यानी ‘वेलकम 3’ की नई झलक रिलीज हुई है। इस वीडियो को अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया है कि फिल्म अगले साल क्रिसमस पर यानी 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

    साल 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त का नाम ‘Welcome To The Jungle’ में सबसे बड़ी स्टार कास्ट शामिल है। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। पहले खबर थी कि ये फिल्म 2024 में क्रिसमस पर रिलीज हो रही है लेकिन फिर इसके टलने की खबर आई। इसके बाद कहा गया कि ये साल 2025 में क्रिसमस पर रिलीज हो रही है और ये भी टल गई। अक्षय ने अपने लेटेस्ट वीडियो में अब फिल्म के अगले साल क्रिसमस पर रिलीज की बात कही है।

    क्रिसमस पर ‘वेलकम 3’ की रिलीज डेट

    अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘वेलकम टू द जंगल की पूरी कास्ट की ओर से आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं! 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़। मैं कभी इतने बड़े आयोजन का हिस्सा नहीं रहा… हममें से कोई भी नहीं। हम आपको अपना गिफ्ट देने के लिए बेताब हैं। फिल्म रैप हो चुकी है। बहुत बढ़िया, दोस्तो! इसे साकार करने में शामिल सभी लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा। हमारे पूरे परिवार की ओर से हम आपको 2026 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।’

    लोगों ने जताई खुशी

    क्रिसमस पर आए इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की खुशी साफ दिख रही है। लोगों ने कहा है- फाइनली रैप हुआ। लोगों ने कहा है- सारे बॉलीवुड कलाकार एक सिंगल फ्रेम में। लोगों ने अभी से इसे ब्लॉकबस्टर बताया है।

    फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, रवीना टंडन जैसे कई कलाकार

    बता दें कि 2024 में अक्षय कुमार ने फिरोज नाडियाडवाला के साथ मिलकर बॉलीवुड की दो सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ और ‘हेरा फेरी’ को फिर से बनाने का फैसला किया था। इसके तुरंत बाद, अहमद खान के डायरेक्शन में ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू हुई और मेकर्स ने हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी टीम बनाई। अक्षय कुमार के नेतृत्व में, ‘वेलकम टू द जंगल’ में परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और लारा दत्ता जैसे तमाम कलाकार हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।