• National
  • WhatsApp के 96% यूजर्स को रोज मिल रहे अनचाहे मैसेज, सर्वे में चौंकाने वाला दावा

    नई दिल्ली: वाट्सऐप ( WhatsApp ) को प्राइवेसी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) से लताड़ के बाद हुए एक सर्वे में पता चला है कि इस इंस्टैंट मेसेजिंग सर्विस पर स्पैम मेसेज का संकट गहराया हुआ है। LocalCircles का सर्वे में 96% लोगों ने कहा कि हमें रोज अनचाहे मैसेज मिल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: वाट्सऐप ( WhatsApp ) को प्राइवेसी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) से लताड़ के बाद हुए एक सर्वे में पता चला है कि इस इंस्टैंट मेसेजिंग सर्विस पर स्पैम मेसेज का संकट गहराया हुआ है। LocalCircles का सर्वे में 96% लोगों ने कहा कि हमें रोज अनचाहे मैसेज मिल रहे हैं। ये मैसेज या तो प्रमोशनल हैं या फिर स्पैम । इस सर्वे में 324 जिलों के 42 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

    सर्वे में महज 4% यूजर्स ही ऐसे थे, जिन्होंने कहा कि हमें कोई स्पैम मैसेज नहीं मिलता है। वहीं, 54% ने कहा कि हमें रोज 1 से 3 ऐसे मेसेज मिलते हैं, जबकि 30% को 4-7 और 11% को हर दिन या उससे अधिक स्पैम मेसेज मिल रहे हैं। खास बात यह कि बड़ी संख्या में ये संदेश वाट्सऐप के बिजनेस खातों से भेजे जा रहे हैं। सर्वे बताता है कि सबसे ज्यादा ऐसे 71% स्पैम मेसेज फाइनैंशल सर्विसेज और रियल एस्टेट से जुड़े हैं।

    लोकल सर्कल्स के सर्वे में स्पैम संकट पर चिंता

    59% यूजर्स ने बताया कि हम स्पैम भेजने वालों को ब्लॉक कर देते हैं, इसके बावजूद नए नंबरों से दोबारा संदेश आने लगते हैं।

    कैसे स्पैम मेसेज मिल रहे हैं?

    • 71% ने कहा- फाइनेंशल सर्विसेज और रियल एस्टेट
    • 46% का जवाब- हेल्थकेयर और पैथॉलजी सर्विसेज
    • 44% ने कहा- नौकरी और कमाई के ऑफर
    • 24% यूजर्स ने कहा- स्पा, आरओ सेवाएं, मसाज
    • 19% बोले ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग
    • 11% ने कहा- डेटा प्लान, मोबाइल टॉक टाइम
    • 21% ने अन्य कैटिगरी बताया

    आपको रोज कितने स्पैम मेसेज मिलते हैं?

    • 46% ने कहा- 1 से 3
    • 31% यूजर्स बोले- 4 से 7
    • 19% ने कहा- 8 या ज्यादा
    • 4% ने कहा- कोई नहीं

    ऐसे संदेश पर आप क्या करते हैं?

    59% ने कहा- हम ब्लॉक करते है
    35% यूजर्स ने कहा- नजरअंदाज करते हैं
    3% – म्यूट करते हैं, 3% कह नहीं सकते।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।