Skip to content
About us Recognition Sahitya Art & Culture
आज़ाद हिन्द
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Support us
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
  • Technology
  • Whatsapp ऐसा क्‍या कर रहा जिस पर भड़क गई देश की सर्वोच्‍च अदालत, जानें 2021 की वो पॉलिसी

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को Meta और WhatsApp को जबरदस्त फटकार लगाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि भारतीयों के निजी डेटा का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Meta और WhatsApp को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने आज यह तक कह दिया कि वह संविधान का पालन

    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Post Views: 7
    Views
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Threads Telegram
    Whatsapp ऐसा क्‍या कर रहा जिस पर भड़क गई देश की सर्वोच्‍च अदालत, जानें 2021 की वो पॉलिसी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Reddit Threads Telegram
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को Meta और WhatsApp को जबरदस्त फटकार लगाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि भारतीयों के निजी डेटा का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Meta और WhatsApp को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने आज यह तक कह दिया कि वह संविधान का पालन नहीं कर सकते, तो देश से जा सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर WhatsApp को किस मामले में इतनी कड़ी फटकार पड़ी है। दरअसल यह मामला WhatsApp की पॉलिसी से जुड़ा है। जिस पर CCI ने WhatsApp पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। चलिए डिटेल में जानते हैं कि आखिर किस वजह से आज Meta और WhatsApp को सुप्रीम कोर्ट से लताड़ खानी पड़ी है।

    क्या है WhatsApp पॉलिसी का पूरा मामला?

    सुप्रीम कोर्ट में चल रहा WhatsApp का मामला 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़ा है। इस पॉलिसी अपडेट में WhatsApp यूजर्स की डिटेल्स को Meta के साथ शेयर करने की बात कही गई थी। WhatsApp ने यूजर्स को इस पॉलिसी स्वीकार न करने का कोई ऑप्शन नहीं दिया था। इस मामले को CCI ने ‘प्रभुत्व के गलत इस्तेमाल’ का मामला मानते हुए WhatsApp पर 213.14 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया था। जनवरी 2025 में NCLAT ने निष्कर्ष से एकाधिकार के गलत इस्तेमाल वाली बात को हटा लिया लेकिन जुर्माने को बरकरार रखा। इस विरोधाभास के खिलाफ Meta ने सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी।

    डेटा शेयरिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

    रिपोर्ट्स के मुताबित मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने ऑप्ट आउट के ऑप्शन पर सवाल उठाते हुए Meta और WhatsApp से पूछा है कि बाजार में किसी दूसरे ऑप्शन के न होने के चलते, यूजर के पास आपकी पॉलिसी को स्वीकार न करने का ऑप्शन कहां बचता है? कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि आप देश की गोपनीयता के अधिकार के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। सीजेआई ने Meta और WhatsApp को लताड़ लगाते हुए कहा है कि अगर आप संविधान को नहीं मान सकते, तो देश छोड़ दें। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि जब तक कंपनियां डेटा का इस्तेमाल न करने का हलफनामा नहीं देतीं, तब तक सुनवाई आगे नहीं बढ़ेगी।

    CJI ने शेयर किया अपना अनुभव

    रिपोर्ट्स के अनुसार सुनवाई के दौरान CJI ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि अगर WhatsApp पर डॉक्टर को बीमारी का मैसेज भेजा जाता है, तो तुरंत विज्ञापनों की बौछार शुरू हो जाती है। हालांकि व्हाट्सएप के वकीलों ने दावा किया कि मैसेज एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होते हैं, लेकिन कोर्ट ने यूजर्स के डेटा को लेकर लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। रिपोर्ट्स की मानें, तो कोर्ट ने Meta से कहा कि उनकी पॉलिसी गुमराह करने वाली है। कोर्ट के मुताबिक पॉलिसी को समझना हमारे लिए भी कभी-कभी मुश्किल हो जाता है, ऐसे में एक गरीब बुजुर्ग महिला, सड़क किनारे वेंडर या सिर्फ तमिल बोलने वाली महिला उसे क्या समझेगी? फिलहाल Meta को अपनी गतिविधियों और डेटा सुरक्षा पर एक हलफनामा दाखिल करना होगा, जिसके बाद अगले सोमवार को सुनवाई होगी।

    Post Views: 7

    CJI Surya Kant on WhatsApp MonopolyMeta Data Sharing Controversy IndiaSupreme Court WhatsApp Privacy CaseWhatsApp 2021 Policy ExplainedWhatsApp naya niyam 2026WhatsApp privacy par court kyu bhadkaकोर्ट ने मेटा को क्यों फटकाराप्राइवेसी पॉलिसी 2021 क्या हैव्हाट्सएप डेटा शेयरिंग विवादसुप्रीम कोर्ट व्हाट्सएप प्राइवेसी केस

    आज़ाद हिन्द न्यूज़ का Whatsapp चैनल फॉलो करें।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us
    Share this article
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Reddit Telegram
    Share this article
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Reddit Threads Telegram

    ←एलन मस्क की स्पेसएक्स बनी दुनिया की 11वीं वैल्यूएबल कंपनी, अब कौन रह गया है उससे आगे?
    Report: पाकिस्तान के बॉयकॉट विवाद पर ICC की मीटिंग को लेकर स्पष्टता नहीं, बिल में घुसकर बैठा है PCB→
    Azad Hind Desk अवतार
    Azad Hind Desk
    Email
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    साल 2025 में अमेरिका से कैसा रहा भारत का रिश्ता, US एबेंसी ने एक वीडियो में बता दी पूरी कहानी, देख लीजिए

    साल 2025 में अमेरिका से कैसा रहा भारत का रिश्ता, US एबेंसी ने एक वीडियो में बता दी पूरी कहानी, देख लीजिए

    Azad Hind Desk

    31 दिसम्बर, 2025

    अर्जुन बिजलानी के ससुर ICU में, दुबई की ट्रिप बीच में छोड़ पत्नी संग वापस दौड़े एक्टर: रिपोर्ट

    अर्जुन बिजलानी के ससुर ICU में, दुबई की ट्रिप बीच में छोड़ पत्नी संग वापस दौड़े एक्टर: रिपोर्ट

    Azad Hind Desk

    31 दिसम्बर, 2025

    ‘हम बहुत रोए, प्रार्थना की’, करीना कपूर ने नए साल पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 2025 मुश्किलों भरा रहा

    ‘हम बहुत रोए, प्रार्थना की’, करीना कपूर ने नए साल पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 2025 मुश्किलों भरा रहा

    Azad Hind Desk

    31 दिसम्बर, 2025

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Latest News
    रक्षा विशेषज्ञ मारूफ रजा का निधन, 67 साल की उम्र में भारतीय सेना के पूर्व मेजर ने ली अंतिम सांस​

    रक्षा विशेषज्ञ मारूफ रजा का निधन, 67 साल की उम्र में भारतीय सेना के पूर्व मेजर ने ली अंतिम सांस​

    ‘वडा पाव गर्ल’ चंद्रिका का भांडा फूटा, मिस्ट्री मैन निकला फैमिली फ्रेंड! पुराने वीडियो में पति भी

    ‘वडा पाव गर्ल’ चंद्रिका का भांडा फूटा, मिस्ट्री मैन निकला फैमिली फ्रेंड! पुराने वीडियो में पति भी

    नेतन्याहू के भारत संग हेक्सागन अलायंस प्लान से पाकिस्तान की उड़ी नींद, मुस्लिम वर्ल्ड के खिलाफ बताया साजिश

    नेतन्याहू के भारत संग हेक्सागन अलायंस प्लान से पाकिस्तान की उड़ी नींद, मुस्लिम वर्ल्ड के खिलाफ बताया साजिश

    जापान से ज्यादा ऊर्जा खपा रहा AI, जलवायु संकट पर नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत की चेतावनी

    जापान से ज्यादा ऊर्जा खपा रहा AI, जलवायु संकट पर नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत की चेतावनी

    बांग्लादेश में तारिक रहमान का PM बनना आर्मी चीफ जमां के लिए हुआ ‘शुभ’, साजिशकर्ता किनारे, कमान बहाल

    बांग्लादेश में तारिक रहमान का PM बनना आर्मी चीफ जमां के लिए हुआ ‘शुभ’, साजिशकर्ता किनारे, कमान बहाल

    300 x 250 Advertisement
    International News
    नेतन्याहू के भारत संग हेक्सागन अलायंस प्लान से पाकिस्तान की उड़ी नींद, मुस्लिम वर्ल्ड के खिलाफ बताया साजिश

    नेतन्याहू के भारत संग हेक्सागन अलायंस प्लान से पाकिस्तान की उड़ी नींद, मुस्लिम वर्ल्ड के खिलाफ बताया साजिश

    बांग्लादेश में तारिक रहमान का PM बनना आर्मी चीफ जमां के लिए हुआ ‘शुभ’, साजिशकर्ता किनारे, कमान बहाल

    बांग्लादेश में तारिक रहमान का PM बनना आर्मी चीफ जमां के लिए हुआ ‘शुभ’, साजिशकर्ता किनारे, कमान बहाल

    ‘ईरान ने फिर शुरू किया न्यूक्लियर प्रोग्राम’, अपनी बात से पलटे डोनाल्ड ट्रंप के दावे में कितना दम, एक्सपर्ट ने बताया

    ‘ईरान ने फिर शुरू किया न्यूक्लियर प्रोग्राम’, अपनी बात से पलटे डोनाल्ड ट्रंप के दावे में कितना दम, एक्सपर्ट ने बताया

    ‘इजरायल जाना दुर्भाग्यपूर्ण’, PM मोदी के दौरे पर ईरान के विदेश मंत्री का आया बयान, फिलिस्तीन पर की बड़ी मांग

    ‘इजरायल जाना दुर्भाग्यपूर्ण’, PM मोदी के दौरे पर ईरान के विदेश मंत्री का आया बयान, फिलिस्तीन पर की बड़ी मांग

    भारत की प्रतिक्रिया ने हटा दिया सच से पर्दा, बलूचिस्तान में हमलों पर पाकिस्तान ने दिल्ली पर फिर मढ़ा दोष

    भारत की प्रतिक्रिया ने हटा दिया सच से पर्दा, बलूचिस्तान में हमलों पर पाकिस्तान ने दिल्ली पर फिर मढ़ा दोष

    ionicons-v5-lLanguage
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    About
    About us Recognition Our Team Work for us Contact us
    Important Links
    Advertise with us Privacy Policy Support us Terms & Conditions
    Other Categories
    Positive Stories Flood Interviews Toppers
    Crime Employement & Exams Important Mobile Numbers Dharohar
    Follow us
    © 2026. Azad Hind News All Rights Reserved.
    Website Designed by Cotlas
    आज़ाद हिन्द
    Subscribe

    About
    About us Recognition Our Team Work for us Contact us
    Important Links
    Advertise with us Support us Privacy Policy Terms & Conditions Important Mobile Numbers

    © 2025. Azad Hind News. All Rights Reserved.

    Website Created by Cotlas Web Solution. All Rights Reserved.

    Join Our Community

    Login or register to access premium content.

    Login
    Register

    [cotlas_login]

    [cotlas_register]

    [evoxmails_form fields="email,first-name,last-name" title="Diabetes Kure" description="Take Control, Live Well with Diabetes Kure."]

    Dashboard My Profile My Posts Add Post Subscriptions
    Dashboard My Profile My Posts Add Post Subscriptions
    ionicons-v5-lEnglish Hindi Bangla اردو Urdu