• Technology
  • Whatsapp चलाने वाले 96% यूजर्स को रोज मिल रहे अनचाहे मैसेज, सर्वे में खुलासा

    Whatsapp को प्राइवेसी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से लताड़ के बाद हुए एक सर्वे में पता चला है कि इस इंस्टैंट मेसेजिंग सर्विस पर स्पैम मैसेज का संकट गहराया हुआ है। LocalCircles का सर्वे में 96% लोगों ने कहा कि हमें रोज अनचाहे मेसेज मिल रहे हैं। ये सभी मैसेज या तो प्रमोशनल हैं


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Whatsapp को प्राइवेसी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से लताड़ के बाद हुए एक सर्वे में पता चला है कि इस इंस्टैंट मेसेजिंग सर्विस पर स्पैम मैसेज का संकट गहराया हुआ है। LocalCircles का सर्वे में 96% लोगों ने कहा कि हमें रोज अनचाहे मेसेज मिल रहे हैं। ये सभी मैसेज या तो प्रमोशनल हैं या फिर स्पैम। इस सर्वे में 324 जिलों के 42 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

    सर्वे में महज 4 फीसदी यूजर्स ही ऐसे थे, जिन्होंने कहा कि हमें कोई स्पैम मेसेज नहीं मिलता है। वहीं, 54 फीसदी ने कहा कि हमें रोज 1 से 3 ऐसे मेसेज मिलते हैं, जबकि 30 फीसदी को 4-7 और 11% को हर दिन 8 या उससे अधिक स्पैम मैसेज मिल रहे हैं। खास बात यह है कि बड़ी संख्या में ये मैसेज वॉट्सऐप के बिजनेस अकाउंट्स से भेजे जा रहे हैं।

    सर्वे बताता है कि सबसे ज्यादा ऐसे 71% स्पैम मैसेज फाइनैंशल सर्विसेज और रियल एस्टेट से जुड़े हैं। वहीं, 59% यूजर्स ने बताया कि हम स्पैम भेजने वालों को ब्लॉक कर देते हैं, लेकिन इसके बावजूद नए नंबरों या अकाउंट्स से दोबारा संदेश आने लगते हैं।

    आपको रोज कितने स्पैम मेसेज मिलते हैं?

    46% ने कहा 1 से 3
    31% यूजर्स बोले 4 से 7
    19% ने कहा 8 या ज्यादा
    4% ने कहा कोई नहीं

    किस तरह के स्पैम मेसेज मिल रहे हैं

    71% ने कहा फाइनैंशल सर्विसेज और रियल एस्टेट
    46% का जवाब हेल्थकेयर और पैथॉलजी सर्विसेज
    44% ने कहा नौकरी और कमाई के ऑफर
    24% यूजर्स ने कहा स्पा, आरओ सेवाएं, मसाज
    19% बोले ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग
    11% ने कहा डेटा प्लान, मोबाइल टॉक टाइम
    21% ने अन्य कैटिगरी बताया

    ऐसे संदेश पर आप क्या करते हैं?

    59% ने कहा हम ब्लॉक करते हैं
    35% यूजर्स ने कहा नजरअंदाज करते हैं
    3% म्यूट करते हैं
    3% कह नहीं सकते।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।