सर्वे में महज 4% यूजर्स ही ऐसे थे, जिन्होंने कहा कि हमें कोई स्पैम मैसेज नहीं मिलता है। वहीं, 54% ने कहा कि हमें रोज 1 से 3 ऐसे मेसेज मिलते हैं, जबकि 30% को 4-7 और 11% को हर दिन या उससे अधिक स्पैम मेसेज मिल रहे हैं। खास बात यह कि बड़ी संख्या में ये संदेश वाट्सऐप के बिजनेस खातों से भेजे जा रहे हैं। सर्वे बताता है कि सबसे ज्यादा ऐसे 71% स्पैम मेसेज फाइनैंशल सर्विसेज और रियल एस्टेट से जुड़े हैं।
लोकल सर्कल्स के सर्वे में स्पैम संकट पर चिंता
59% यूजर्स ने बताया कि हम स्पैम भेजने वालों को ब्लॉक कर देते हैं, इसके बावजूद नए नंबरों से दोबारा संदेश आने लगते हैं।
कैसे स्पैम मेसेज मिल रहे हैं?
- 71% ने कहा- फाइनेंशल सर्विसेज और रियल एस्टेट
- 46% का जवाब- हेल्थकेयर और पैथॉलजी सर्विसेज
- 44% ने कहा- नौकरी और कमाई के ऑफर
- 24% यूजर्स ने कहा- स्पा, आरओ सेवाएं, मसाज
- 19% बोले ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग
- 11% ने कहा- डेटा प्लान, मोबाइल टॉक टाइम
- 21% ने अन्य कैटिगरी बताया
आपको रोज कितने स्पैम मेसेज मिलते हैं?
- 46% ने कहा- 1 से 3
- 31% यूजर्स बोले- 4 से 7
- 19% ने कहा- 8 या ज्यादा
- 4% ने कहा- कोई नहीं
ऐसे संदेश पर आप क्या करते हैं?
59% ने कहा- हम ब्लॉक करते है
35% यूजर्स ने कहा- नजरअंदाज करते हैं
3% – म्यूट करते हैं, 3% कह नहीं सकते।














