• Sports
  • WPL फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद यूं दहाड़ी RCB की स्टार, बोली- स्मृति मंधाना का यही तो प्लान था

    विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर अपना दूसरा खिताब जीत लिया है। इस जीत में एक बड़ा हाथ आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना का रहा। लेकिन मंधाना भी इस मैच को जॉर्जिया वॉल के समर्थन के बिना शायद जिता नहीं पातीं। इन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर अपना दूसरा खिताब जीत लिया है। इस जीत में एक बड़ा हाथ आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना का रहा। लेकिन मंधाना भी इस मैच को जॉर्जिया वॉल के समर्थन के बिना शायद जिता नहीं पातीं। इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर दिया। अब वॉल ने मंधाना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

    जीत के बाद जॉर्जिया वॉल का बड़ा बयान

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल ने महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में बृहस्पतिवार को दिल्ली कैपिटल्स के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए अपनी टीम को दूसरी बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने के बाद कहा कि टीम में अच्छे फिनिशर होने के कारण वे मैच को अंत तक ले जाना चाहते थे।

    दिल्ली के 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कप्तान स्मृति मंधाना (87 रन, 41 गेंद, 12 चौके, तीन छक्के) और जॉर्जिया (79 रन, 54 गेंद, 14 चौके) के बीच दूसरे विकेट की 165 रन की साझेदारी से 19.4 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाकर जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (57), लॉरा वोल्वार्ट (44), सलामी बल्लेबाज लिजेल ली (37) और सलामी बल्लेबाज चिनेल हेनरी (नाबाद 35) की पारियों से चार विकेट पर 203 रन बनाए।

    मैच को गहराई तक ले जाने की तैयारी

    जॉर्जिया ने मैच के बाद कहा, ‘यह जितना हो सके मैच को उतना गहराई तक ले जाने के बारे में था। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था और हमारी टीम में बेहतरीन फिनिशर थे इसलिए अगर हम जितना हो सके उतनी देर तक बल्लेबाजी कर पाते तो हम इसे अच्छी तरह से खत्म कर सकते थे।” उन्होंने कहा, ‘लड़कियों को पूरा श्रेय जाता है। यह कितना शानदार सत्र रहा है।’

    जॉर्जिया ने कहा कि वह फाइनल में योगदान देकर काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘फाइनल में इस तरह से खेलना, ऐसा लग रहा था कि मैं अधिकतर सत्र में गेंद को स्क्वायर से बाहर नहीं मार पा रही हूं इसलिए फाइनल में आकर प्रदर्शन करना बेशक बेहद विशेष है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।