न्यूजीलैंड में सुपर स्मैश खेल रही पेरी
डब्ल्यूपीएल 2026 से नाम वापस लेने वाली एलिस पेरी न्यूजीलैंड की घरेलू टी20 लीग सुपर स्मैश में खेल रही हैं। 35 साल के पेरी वेलिंगटन विमेंस टीम का हिस्सा हैं। अभी तक वह चार मुकाबले खेल चुके हैं। इसमें 6 विकेट लेने के साथ ही 39, 19, 14 और 31 रनों की पारी खेली। 9 जनवरी को भी वह मैदान पर थी। इसी दिन आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था।
लीग शुरू होने से पहले पेरी ने आरसीबी टीम के लिए मैसेज भेजा। इसमें उन्होंने कहा- हे टीम, आज रात के मैच और पूरे लीग के लिए ऑल द बेस्ट। मुझे उम्मीद है कि आप लोग बहुत अच्छा समय बिताएंगे। आपके पास दुनिया के सबसे अच्छे फैंस हैं और मुझे यकीन है कि वे आपका हौसला बढ़ाने के लिए वहां होंगे। मैं भी घर से आपका हौसला बढ़ाऊंगी। अच्छा खेलो, मजे करो।
डब्ल्यूपीएल में एलिस पेरी का रिकॉर्ड
एलिस पेरी महिला क्रिकेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी मानी जाती हैं। 2024 सीजन में उन्होंने आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। 25 मैचों में पेरी ने 64.80 की औसत और 133 की स्ट्राइक रेट से 972 रन बनाए हैं। वह 8 फिफ्टी लगा चुकी हैं। इसके साथ ही गेंदबाजी में भी 14 विकेट लिए हैं। विमेंस प्रीमियर लीग का बेस्ट स्पेल डालने का रिकॉर्ड भी पेरी के नाम है। 2024 सीजन में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 रन देकर 6 विकेट लिए थे।















