अमेलिया केर का लीग में रिकॉर्ड
विमेंस प्रीमियर लीग में अभी तक लेग स्पिनर अमेलिया केर ने 34 मैच खेले हैं। इसके 113.4 ओवर में उन्होंने 7.59 की इकोनॉमी से रन देकर 50 विकेट लिए हैं। 38 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है। लीग के पहले सीजन से वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल रही हैं। 2025 सीजन में केर ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप भी अपने नाम किया था।
आखिरी ओवर में केर ने तीन शिकार किए
2026 सीजन का 10 मुकाबले मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया। मैच में केर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अपने शुरुआती तीन ओवर में केर ने 27 रन दिए थे और कोई विकेट नहीं लिया था। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में तीन विकेट लेकर अमेलिया केर ने सिर्फ एक रन दिया। चार ओवर के स्पेल में 28 रन देकर उन्होंने तीन विकेट लिए।
अमेलिया के पास पर्पल कैप भी
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का पर्पल कैप भी अमेलिया केर के पास आ गया है। 5 मैचों में उनके 10 विकेट हो चुके हैं। 20 ओवर में केर ने इस सीजन 7.35 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। नंदनी शर्मा, श्रेयंका पाटिल और सोफी डिवाइन के नाम 8-8 विकेट हैं।













