विराट कोहली का खास संदेश
आरसीबी की जीत के तुरंत बाद विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम की फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘हम फिर से चैंपियन बन गए हैं। आरसीबी का झंडा बुलंद रखा है और यह एक ऐसी उपलब्धि है जिस पर आप सभी गर्व कर सकते हैं। स्मृति मंधाना, पूरी टीम और मैनेजमेंट टीम को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई। आप सभी इस जीत के हकदार हैं। इस पल का आनंद लें और अपने अद्भुत फैंस के प्यार को महसूस करें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।’ कोहली का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो टीम के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।
RCB ने जीता तीसरा खिताब
यह जीत आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए किसी सपने से कम नहीं है। बेंगलुरु के लिए यह ट्रिपल डिलाइट जैसा पल है, ऐसे में आइए जानते हैं कि आरसीबी ने पिछले तीन सालों में कितने खिताब जीते हैं।
- 2024: आरसीबी की महिला टीम ने पहला WPL खिताब जीता।
- 2025: आरसीबी की पुरुष टीम ने अपना पहला IPL खिताब जीता।
- 2026: अब महिला टीम ने अपना दूसरा WPL खिताब जीतकर टीम की बादशाहत साबित कर दी है।
रिकॉर्ड रन चेज और रोमांचक अंत
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन का विशाल स्कोर बनाया था, जिसमें कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (57), लौरा वोल्वार्ड्ट (44) और लिजेल ली (37) की अहम पारियां शामिल थीं। लेकिन स्मृति मंधाना की 87 रनों (41 गेंद) और जॉर्जिया वोल की 79 रनों (54 गेंद) की पारियों ने इस रिकॉर्ड लक्ष्य को बौना साबित कर दिया। आरसीबी ने महज 2 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की और मुंबई इंडियंस के साथ लीग की सबसे सफल टीम बन गई।













