• Sports
  • WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगा नया कप्तान, वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर को मिलेगी जिम्मेदारी

    नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले तीन सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था। इसके बाद भी फ्रेंचाइजी खिताब नहीं जीत पाई। चौथे सीजन से पहले हुए ऑक्शन में दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग को यूपी वॉरियर्स ने खरीद लिया। ऐसे में दिल्ली को नए कप्तान की जरूरत है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 23, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले तीन सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था। इसके बाद भी फ्रेंचाइजी खिताब नहीं जीत पाई। चौथे सीजन से पहले हुए ऑक्शन में दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग को यूपी वॉरियर्स ने खरीद लिया। ऐसे में दिल्ली को नए कप्तान की जरूरत है। दिल्ली की टीम में साउथ अफ्रीका को विश्व कप 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट भी हैं।

    जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली की कप्तान बनेंगी

    जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली कैपिटल्स की नई कप्तान बन सकती हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। लौरा वोल्वार्ड्ट जैसी अनुभवी खिलाड़ी होने के बाद भी दिल्ली की फ्रेंचाइजी जेमिमा को जिम्मेदारी देने वाली है। जेमिमा अभी तक टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी भी संभाल रही थी। फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले उन्हें रिटेन किया था। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में जेमिमा पहली खिलाड़ी थीं, जिनके लिए दिल्ली ने विडिंग की थी। फ्रेंचाइजी आज ही नए कप्तान के नाम की घोषणा कर सकती है।

    भारतीय कप्तान चाहती है फ्रेंचाइजी

    पिछले महीने दिल्ली में डब्ल्यूपीएल 2026 प्लेयर ऑक्शन में बोलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर पार्थ जिंदल ने रोड्रिग्स को प्रमोट करने का इशारा किया था। टीम द्वारा मौजूदा साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को साइन करने के तुरंत बाद एक मिड-ऑक्शन प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिंदल ने कहा था, ‘हम बहुत क्लियर हैं कि हमें एक भारतीय कप्तान चाहिए। हमने अपना मन बना लिया है।’

    बेहतरीन फॉर्म में चल रही जेमिमा

    जेमिमा रोड्रिग्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के तीन सीजन में अभी तक 27 मुकाबले खेले हैं। इसकी 24 पारियों में उनके नाम 28 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 507 रन हैं। उनका हालिया फॉर्म बेहतरीन चल रहा है। महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में 127 रनों की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने भारत को जीत दिलाई थी। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले मैच में जेमिमा ने नाबाद अर्धशतक लगाकर भारत की जीत पक्की की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।