• Sports
  • WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन की हार के साथ दोहरा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

    वडोदरा: दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार रात दोहरा झटका लगा है। पहले टीम को अहम मैच में गुजरात जॉइंट्स के हाथों महज 3 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए इस मैच में स्लो ओवर रेट के लिए उस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वडोदरा: दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार रात दोहरा झटका लगा है। पहले टीम को अहम मैच में गुजरात जॉइंट्स के हाथों महज 3 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए इस मैच में स्लो ओवर रेट के लिए उस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है। विमेन्स प्रीमियर लीग 2026 ( Women’s Premier League 2026) के मैच में यह जुर्माना दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर लगाया गया है। WPL मैनेजमेंट ने इस कार्रवाई की पुष्टि कर दी है।

    इस सीजन में पहली बार लगा किसी पर जुर्माना

    WPL मैनेजमेंट ने जुर्माने की जानकारी देते हुए कहा,’दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना वडोदरा में मंगलवार को गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ मैच में उनकी टीम के स्लो ओवर रेट के लिए लगाया गया है। मैनेजमेंट ने यह भी बताया है कि यह किसी टीम पर न्यूनतम ओवर रेट से जुड़े WPL कोड ऑफ कंडक्ट के नियम तोड़ने के लिए इस सीजन में पहला आरोप लगा है, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स पर 12 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है।

    चौथे स्थान पर खिसक गई है दिल्ली

    दिल्ली कैपिटल्स टीम को इस जुर्माने के अलावा गुजरात जॉइंट्स से मिली हार के बाद अंकतालिका में भी नुकसान हुआ है। दिल्ली की टीम अब चौथे स्थान पर खिसक गई है। उसके छह अंक हैं और उसका नेट रनरेट – 0.164 का है। इसके चलते पहले तीन स्थान में शामिल रहने और प्लेऑफ में स्थान बनाने की जंग और ज्यादा कड़ी हो गई है। दिल्ली अब 1 फरवरी को अपने आखिरी लीग मैच में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ उतरेगी, जो उसके लिए एक तरीके से नॉकआउट मैच रहेगा।

    रोड्रिग्स ने की स्नेह राणा-निकी प्रसाद की तारीफ

    अपनी टीम की 3 रन से हार के बावजूद जेमिमा रोड्रिग्स ने स्नेह राणा और निकी प्रसाद की फाइटिंग स्प्रिट की प्रशंसा की है। दोनों ने टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली के लिए सातवें विकेट पर 70 रन की साझेदारी की थी, जिससे टीम जीत के करीब पहुंच गई थी। स्नेह राणा ने 15 गेंद में 29 रन और निकी प्रसाद ने 24 गेंद में 47 रन जोड़े थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।