वैष्णवी शर्मा टीम में शामिल हुई
मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी की जगह वैष्णवी शर्मा को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया है। वह बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज हैं। 20 साल की वैष्णवी ने पिछले महीने ही भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 5 विकेट लिए थे। उनकी इकोनॉमी सिर्फ 6.26 की रही थी।
ग्वालियर में जन्मी उस टीम का हिस्सा थीं जिसने 2025 का अंडर-19 विश्व वर्ल्ड कप जीता था । वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी भी थीं। 4.35 की शानदार इकॉनमी से 6 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे। उन्होंने टूर्नामेंट में एक हैट्रिक भी लिया था। उन्हें मुंबई इंडियंस की तरफ से सैलरी के रूप में 30 लाख रुपये मिलेंगे। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी में उनका नाम था लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।
डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस इस समय लीग पॉइंट्स टेबस में दूसरे नंबर पर चल रही है। टीम के 5 मैचों में दो जीत के साथ चार पॉइंट हैं। आरसीबी प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। अन्य सभी चार टीमों के बीच दो स्थान के लिए टक्कर है। मुंबई की इस सीजन गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही है।
मुंबई इंडियंस की टीम: हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, नल्ला क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनीम इस्माइल, मिल्ली इलिंगवर्थ, पूनम खेमनार, सैका इशाक, राहिला फिरदौस, वैष्णवी शर्मा।














