• Sports
  • WPL 2026: मुंबई इंडियंस की हार के बीच इतिहास रच गईं अमेलिया केर, अपनी ही साथी का रिकॉर्ड चकनाचूर किया

    नवी मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का पहला ही मुकाबला काफी रोचक रहा। मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार झेलनी पड़ी। डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान पर खेले गए मैच की अंतिम चार गेंद पर आरसीबी को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नवी मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का पहला ही मुकाबला काफी रोचक रहा। मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार झेलनी पड़ी। डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान पर खेले गए मैच की अंतिम चार गेंद पर आरसीबी को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क ने इंग्लैंड की नैट सीवर ब्रंट के खिलाफ दो छक्के और दो चौका लगाकर आरसीबी को जीत दिला दी।

    अमेरिया केर सबसे सफल बॉलर बनीं

    इस मैच में मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर ने एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मैच के अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम की साथी हेली मैथ्यूज को पीछे छोड़ दिया। अब अमेलिया केर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। मैच के बाद उनके नाम 42 विकेट हो गए हैं, जबकि हेली मैथ्यूज 41 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। केर ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 13 रन ही दिए।

    हेली मैथ्यूज से मिलेगी कड़ी टक्कर

    हेली मैथ्यूज अभी भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। वह बीमार होने की वजह से पहला मुकाबला नहीं खेल पाईं। दोनों खिलाड़ियों के बीच टॉप पर रहने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। 29 मैचों में हेली ने 41 विकेट लिए हैं तो केर के नाम 30 मैचों में 42 विकेट हैं। लीग के पहले सीजन में मैथ्यूज ने पर्पल कैप अपने नाम किया था तो तीसरे सीजन में केर ने इसे जीता था।

    मैच में क्या-क्या हुआ?

    इस मुकाबले की बात करें तो पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट पर 154 रन बनाए। संजीवन सजना ने 45 जबकि निकोला कैरी ने 40 रन बनाए। नादिया डी क्लार्क ने 4 विकेट झटके। जवाब में आरसीबी ने तेज शुरुआत की। चौथे ओवर में टीम 40 रन तक पहुंच चुकी थी लेकिन 65 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद क्लार्क ने अरुंधती रेड्डी के साथ मिलकर पारी को संभाला। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। पहली दो गेंद पर क्लार्क ने कोई रन नहीं लिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर चौका, पांचवीं गेंद पर छक्का और अंतिम गेंद पर चौका लगाकर आरसीबी को जीत दिला दी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।