• Sports
  • WPL 2026 Final Date: विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स, कब और कहां होगी खिताबी जंग?

    वडोदरा: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का खिताब मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। लीग के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर आरसीबी ने सीधे फाइनल में एंट्री मारी थी। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर रही गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एलिमिनेटर खेला गया। इसमें जेमिमा रोड्रिग्स की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वडोदरा: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का खिताब मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। लीग के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर आरसीबी ने सीधे फाइनल में एंट्री मारी थी। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर रही गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एलिमिनेटर खेला गया। इसमें जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीत हासिल करके फाइनल का टिकट कटाया। दिल्ली की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है तो आरसीबी का दूसरा खिताबी मुकाबला होगा। स्मृति मंधाना आरसीबी की कप्तान हैं।

    कब होगा WPL का फाइनल?

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का खिताबी मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर होना है। मैच की शुरुआत भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी। इसके लिए टॉस 7 बजे होगा। दिल्ली अभी तक एक बार भी लीग को नहीं जीत पाई है। आरसीबी ने दिल्ली को ही हराकर 2024 सीजन अपने नाम किया था।

    आरसीबी को हरा चुकी दिल्ली

    इस सीजन आरसीबी ने दमदार खेल दिखाया है। लीग राउंड में टीम ने लगातार 5 मैच जीतकर प्लेऑफ में एंट्री मारी थी। दिल्ली कैपिटल्स ही वह टीम थी जिसने आरसीबी को विजयी रथ को रोका था। सीजन के 15वें मैच में दिल्ली ने आरसीबी को 7 विकेट से मात दी थी। वह मुकाबला भी वडोदरा में ही खेला गया था। दोनों टीमों के बीच अभी तक 9 मुकाबले हुए हैं। इसमें दिल्ली ने 6 जीते हैं जबकि आरसीबी के खाते में तीन मैच आए हैं।

    इस प्रकार हैं दोनों टीमें

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल, प्रथ्योषा कुमार, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, पूजा वस्त्राकर, लिन्से स्मिथ।

    दिल्ली कैपिटल्स: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, लुसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया, अलाना किंग, चिनेले हेनरी, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।