• Sports
  • WPL 2026 Prize Money: विमेंस प्रीमियर लीग की चैंपियन पर होगी धनवर्षा, PSL के विनर से भी ज्यादा पैसे मिलेंगे

    वडोदरा: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 अपने खिताबी मुकाबले तक पहुंच गया है। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल होगा। 2024 सीजन में भी इन दोनों टीमों के बीच ही खिताबी जंग हुई थी। तब आरसीबी को जीत मिली थी। दिल्ली ने पहले तीनों सीजन में फाइनल खेला


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वडोदरा: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 अपने खिताबी मुकाबले तक पहुंच गया है। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल होगा। 2024 सीजन में भी इन दोनों टीमों के बीच ही खिताबी जंग हुई थी। तब आरसीबी को जीत मिली थी। दिल्ली ने पहले तीनों सीजन में फाइनल खेला था लेकिन उसे अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार है।

    WPL की प्राइज मनी

    विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी। तब से ही प्राइज मनी को नहीं बढ़ाया गया है। लीग का खिताब जीतने वाली टीम को बीसीसीआई की तरफ से 6 करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं उपविजेता टीम को उससे आधी रकम यानी 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। पाकिस्तान सुपर लीग की विजेता टीम को करीब 4.5 करोड़ भारतीय रुपये मिलते हैं।

    किसे मिलेंगे कितने पैसे?

    पुरस्कार राशि (रुपये में)
    विजेता टीम 6 करोड़
    उपविजेता टीम 3 करोड़
    टूर्नामेंट की बेस्ट खिलाड़ी 5 लाख
    ऑरेंज कैप विजेता 5 लाख
    पर्पल कैप विजेता 5 लाख
    सबसे ज्यादा छक्के 5 लाख
    सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट 5 लाख
    फाइनल की मैन ऑफ द मैच 2.5 लाख

    दोनों ही टीमें दमदार फॉर्म में

    आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स दोनों का फॉर्म शानदार है। आरसीबी ने अपने शुरुआत 5 मैचों में लगातार 5 जीत हासिल करके प्लेऑफ में जगह बनाई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ही उसे इस सीजन पहली हार मिली थी। दिल्ली ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

    टीम इस प्रकार हैं

    दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), लुसी हैमिल्टन, चिनेले हेनरी, मारिजान काप, अलाना किंग, लिजेल ली, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, शैफाली वर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना, लौरा वोलवार्ट।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, श्रेयांका पाटिल, कुमार प्रथ्योशा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, लिन्से स्मिथ, पूजा वस्त्राकर, जॉर्जिया वोल, राधा यादव।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।