• Technology
  • Xiaomi Tablet: लैपटॉप जैसा दिखने वाला टैबलेट, शाओमी भारत में जल्द लॉन्च करेगी “फ्यूचर ऑफ कम्प्यूटिंग”

    शाओमी इंडिया ने भारत में अपने अपकमिंग टैबलेट लॉन्च को टीज कर दिया। कंपनी ने टैबलेट को फ्यूचर को कम्प्यूटिंग टैगलाइन के साथ टीज किया है। अभी कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट तो नहीं बताई है। ना ही टैबलेट का नाम बताया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह Xiaomi Pad 8 हो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    शाओमी इंडिया ने भारत में अपने अपकमिंग टैबलेट लॉन्च को टीज कर दिया। कंपनी ने टैबलेट को फ्यूचर को कम्प्यूटिंग टैगलाइन के साथ टीज किया है। अभी कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट तो नहीं बताई है। ना ही टैबलेट का नाम बताया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह Xiaomi Pad 8 हो सकता है, जो चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्टर जारी किया है। इसमें टैबलेट की झलक देखने को मिली है। टीजर पोस्टर में टैबलेट का डिजाइन लैपटॉप जैसे लग रहा है। हालांकि, कंपनी ने साफ-साफ लिखा है कि हमने टैबलेट कैटेगरी को फिर से डिफाइन किया है, लेकिन हम यहीं नहीं रुक रहे हैं।

    लैपटॉप जैसे टैबलेट का डिजाइन

    Xiaomi India ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके अपने अपकमिंग टैबलेट के लॉन्च को टीज किया है। टैबलेट इस साल के अंत में भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। कंपनी ने एक पोस्ट जारी किया है। इसमें टैबलेट का डिजाइन लैपटॉप जैसे लग रहा है। हो सकता है कि पोस्टर में दिख रहा लैपटॉप टैबलेट के साथ एक एक्सेसरीज हो। या फिर कंपनी टैबलेट को लैपटॉप के साथ ही लॉन्च करे। फिलहाल, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    टैबलेट में 11.2 इंच का डिस्प्ले

    हालांकि, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह Xiaomi Pad 8 हो सकता है। टैबलेट चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। एक टिपस्टर कार्तिकेय सिंह ने भी कन्फर्म किया है कि यह टीजर Xiaomi Pad 8 के लिए है। लेकिन सटीक डिटेल और नाम तो माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद ही सामने आएंगी।

    क्योंकि Xiaomi Pad 8 को चीन में पहले ही लॉन्च कर दिया है, इसलिए उम्मीद है कि यह भारत में भी उन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका पिक्सल रेजलूशन 3.2, रिफ्रेश रेट 144Hz रिफ्रेश रेट, स्क्रीन डेंसिटी 345ppi और पीक ब्राइटनेस 800 nits है। टैबलेट DC डिमिंग और TUV Rheinland ट्रिपल आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन के साथ आता है। सॉफ्ट लाइट एडिशन में AR कोटिंग वाला AG नैनो-टेक्सचर डिस्प्ले है, जो रिफ्लेक्टिविटी को 70% तक कम करता है। यह Xiaomi HyperOS 3 पर रन करता है।

    पेन को करता है सपोर्ट

    टैबलेट 5.75mm मोटा है और उसका वजन 485 ग्राम है। यह Focus Touch Pen Pro और कीबोर्ड को सपोर्ट करता है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर, कई माइक्रोफोन और AI फीचर हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन में Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 शामिल हैं। डिवाइस USB Type-C पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

    Xiaomi Pad 8 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 9,200mAh की बैटरी दी गई है। भारतीय वेरिएंट में ये फीचर्स भी मिल सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।