Xiaomi X Pro QLED 75 इंच टीवी के प्रमुख फीचर्स
Xiaomi X Pro QLED 2026 मॉडल में 75 इंच का CineMagiQLED पैनल लगाया गया है। यह 4K Ultra HD रेजॉलूशन ऑफर करता है। इस डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट, HDR10+, डॉल्बी विजन, फिल्ममेकर मोड, विविड पिक्चर इंजन 2 जैसी खूबियां दी गई हैं। इससे यह टीवी डिस्प्ले के मामले में एकदम परफेक्ट बन जाता है और इसमें उभरने वाले विजुअल्स एकदम रियल फील कराएंगे।
34W का साउंड
34W का ऑडियो आउटपुट मिलता है। साथ ही डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट दिया गया है यानी जो म्यूजिक जो साउंड आपको मिलेगा, वह काफी दमदार होने वाला है। गेमिंग के लिए भी यह टीवी परफेक्ट हो सकता है क्योंकि इसमें ALLM, MEMC और 120Hz रिफ्रेश रेट में गेम बूस्टर मिलता है। इस स्मार्ट टीवी में क्वाड-कोर Cortex-A55 प्रोसेसर दिया गया है। 2GB रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलता है। यह टीवी गूगल टीवी ओएस पर चलता है। इसमें क्रोमकास्ट, ऐपल एयरप्ले2, वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
3HDMI पोर्ट, 2USB पोर्ट
शाओमी टीवी में पैचवॉल की लेयर है। आसान भाषा में समझाएं जैसे एंड्रॉयड पर किसी स्मार्टफोन कंपनी के अपने फीचर्स की लेयर होती है उसी तरह से शाओमी टीवी में पैचवॉल लेयर है। इससे यूजर्स किसी कंटेंट को आसानी से सर्च कर सकेंगे। यूट्यूब म्यूजिक की सुविधा उन्हें मिलेंगी। किड्स मोड दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में 3HDMI पोर्ट हैं। 2USB पोर्ट दिए गए हैं। ईथरनेट मिलता है। 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल-बैंड वाईफाई दिया गया है। शाओमी टीवी प्लस की मदद से 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखे जा सकते हैं।
Xiaomi X Pro QLED 75 इंच टीवी की कीमत
75 इंच के इस टीवी के दाम 69,999 रुपये हैं। सिर्फ 999 रुपये में इस टीवी को प्री-बुक कराया जा सकता है। वह भी एमेजॉन पे बैलेंस के रूप में वापस हो जाएगा। यह टीवी 4 साल की वॉरंटी के साथ आता है। 5 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है जिससे कीमत 64999 रुपये रह जाएगी। 27 फरवरी से इस टीवी को एमेजॉन, चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स और शाओमी के ऑनलाइन स्टोर से लिया जा सकेगा।













