एपिसोड की फोटोज शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘आपके लिए एक बेहद खास एपिसोड आ रहा है। हमारी नन्ही मौ ने नेशनल टीवी पर अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई… उसे नहीं पता कि स्क्रीन पर क्या हो रहा है, लेकिन हम जानते हैं… और हमारा दिल खुशी से भर गया है। अपनी नन्ही सी बिल्ली को आप सभी से मिलवाते हुए हमें बहुत गर्व और खुशी हो रही है। मौ मेरी मौ। अपने पालतू जानवरों से प्यार करो।’
अंकिता लोखंडे अपनी बिल्ली लेकर आईं
तस्वीर में अंकिता स्टेज पर बैठी अपनी प्यारी सी बिल्ली को गले लगाए मुस्कुरा रही हैं। अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने 2024 में मौ को गोद लिया था और तब से यह प्यारी सी बिल्ली उनके परिवार का हिस्सा बन गई है।
अंकिता लोखंडे मौ को मानती हैं ‘बेटी’
उस समय अंकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पालतू जानवर के आगमन की घोषणा की थी। अंकिता ने बिल्ली के बच्चे के साथ खेलते हुए अपना एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था। क्लिप में अंकिता और विक्की बिल्ली के साथ खेलते, उसे गले लगाते, चूमते और दुलारते हुए दिखाई दे रहे थे। एक इमोशनल नोट में अंकिता ने लिखा, ‘हमारे परिवार में आपका स्वागत है, हमारी नन्ही राजकुमारी मौ लोखंडे जैन! आप हमारे परिवार की सबसे नई सदस्य हैं, मम्मी और डैडी आपसे पहले ही बहुत प्यार करने लगे हैं! आपकी प्यारी म्याऊं और दुलार ने हमारा दिल जीत लिया है। आपके नन्हे पंजे हमारे जीवन में अपार खुशी और आनंद लाएं।’
अंकिता और विक्की की शादी
इस कपल की बात करें तो, अंकिता ने 14 दिसंबर, 2021 को मुंबई में बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की थी। वर्कफ्रंट पर, दोनों ने विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लिया था, जिसने उनके रिश्ते की परीक्षा ली। फिलहाल अंकिता और विक्की सेलिब्रिटी कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आ रहा है। इस शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं और शेफ हरपाल सिंह सोखी इसके जज हैं।














