‘भूत बंगला’ के इस गाने में एकटर भूतों की तरह दिख रहे कलाकारों के साथ नाचते-गाते दिख रहे हैं। उन्होंने भूतों की कैटिगरी भी बांटी है और उन्हें ‘काला भूत, गोरा भूत, छोटा भूत, लंबा भूत, भाई भूत, बहना भूत…’ कहते दिख रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार अपने तांत्रिक अवतार में दिख रहे हैं
अक्षय के आसपास इस गाने में भूतों की टोली
अक्षय के आसपास इस गाने में भूतों की टोली नजर आ रही है। इस गाने में अक्षय कुमार अपने पीक एंटरटेनर मोड में नज़र आ रहे हैं। एक्टर के पागलपन, नॉस्टैल्जिया और उनकी ट्रेडमार्क कॉमिक एनर्जी से भरपूर यह गाना, फिल्म की इस मजेदार दुनिया की एक वाइब्रेंट झलक पेश करता है।
एनर्जी से भरपूर यह एक पेपी ट्रैक
कॉमिक एनर्जी से भरपूर यह एक पेपी ट्रैक है, ‘राम जी आके भला करेंगे’ जो फिल्म के सार को बखूबी कैप्चर करता नजर आ रहा है। इसके इन्फेक्शियस हाई-ऑक्टेन बीट्स और प्लेफुल विजुअल्स एक कॉमेडी से भरे मूड सेट कर देते हैं, जो ‘भूत बंगला’ को एक फुल एंटरटेनर के रूप में मजबूती से सामने लाता है।
इस गाने को अरमान मलिक और आरवन ने गाया है
यह गाना अक्षय कुमार को उनके क्लासिक अवतार में दिखाता है, जो भुतहा दुनिया और उसके कई अजीबोगरीब भूतों के बीच उन्हें मजेदार तरीके से पेश करता है। इसे कम्पोज किया है प्रीतम ने और लिरिक्स कुमार के लिखे हैं। इस गाने को अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने गाया है, जिसमें मेलो डी द्वारा लिखा और परफॉर्म किया गया एक रैप सेगमेंट इसकी लाइवली बीट्स में एक कंटेम्परेरी एज जोड़ता है।
अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया
बालाजी मोशन पिक्चर्स, केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ पेश करने जा रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में हैं। प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
‘भूत-बंगला’ से बड़ी उम्मीदें हैं
‘भूत-बंगला’ से फैंस और बॉक्स ऑफिस को बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि एक्टर की ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी लेकिन हिट नहीं हुई थी। सुपरहिट फिल्म दिए एक्टर को एक लंबा समय गुजर चुका है और ऐसे में ‘भूत-बंगला’ से बड़ी उम्मीदें हैं। ‘भूत-बंगला’ के अलावा भी अक्षय की बैक-टू-बैक कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिसमें ‘हैवान’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल है। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज होगी, जबकि हैवान की शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन अभी रिलीज पर सस्पेंस है।













