मालूम हो कि अक्षरा सिंह ने हाल ही सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में पवन सिंह और अंजलि अरोड़ा वाले विवाद के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘लड़की की गलती है। मैं होती तो उठाके फेंक देती नीचे…एक सेकेंड में ही। नीचे दिखता वो। यहां उसकी (पवन सिंह) गलती नहीं है।’ इस बारे में ‘दैनिक भास्कर’ ने जब अंजलि राघव से पूछा तो वह भड़क गईं।
अंजलि राघव का अक्षरा सिंह पर फूटा गुस्सा- खुद कुछ नहीं किया
अंजलि राघव ने कहा कि अक्षरा सिंह को पता ही नहीं है कि उस दिन क्या हुआ था। वह आधी-अधूरी जानकारी के साथ पॉडकास्ट में बैठकर लेक्चर दे रही हैं। अंजलि ने कहा कि पवन सिंह ने अक्षरा के साथ इतना कुछ गलत किया था। यहां तक कि पवन सिंह की पत्नी ने बताया था कि अक्षरा प्रेगनेंट भी हो गई थीं। तब क्यों अक्षरा ने कुछ नहीं किया?
‘अक्षरा सिंह ने ही पवन सिंह को बढ़ावा दिया, अब लेक्चर दे रहीं’
अजंलि राघव ने फिर कहा कि पवन सिंह को सबसे ज्यादा बढ़ावा अक्षरा सिंह ने ही दिया है, क्योंकि पवन कभी भी उन्हें स्टेज पर गोद में उठा लेते थे या चूम लेते थे, पर एक्ट्रेस ने कभी उन्हें नहीं रोका। अंजलि ने कहा कि बेशक, तब अक्षरा और पवन सिंह कपल थे, पर ऐसी चीजें सरेआम पब्लिक के सामने करना गलत है। अंजलि ने कहा कि पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को छोड़ दिया और शादी नहीं की, फिर भी वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाईं और अब ज्ञान दे रही हैं।
अंजलि राघव बोलीं- फिल्मों से लेकर आम जनता के सामने गंदी हरकतें कीं
अंजलि राघव ने कहा, ‘यह बोलना बहुत आसान है कि मैं होती तो ये कर देती। तुम तो कुछ कर ही नहीं पाईं। स्टेज पर गंदगी फैलाकर अब ज्ञान दे रही हो। फिल्मों से लेकर आम जनता के सामने स्टेज पर गंदी हरकतें कीं। इन सब की शुरुआत तुम कर चुकी हो, अब तुम शरीफ बनकर दिखा रही हो।’
पवन सिंह के टच पर यह बोलीं अंजलि राघव
अंजलि राघव ने फिर पवन सिंह के कमर टच करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह उनके लिए बैड टच था, क्योंकि पवन सिंह ने बिना परमिशन उन्हें छुआ था। अंजलि ने कहा कि अगर उनका बॉयफ्रेंड भी स्टेज पर होता और ऐसा करता, तो वह कभी उसके साथ कंफर्टेबल नहीं होतीं और रोकतीं।
लखनऊ में पवन सिंह और अंजलि राघव के बीच क्या हुआ था?
मालूम हो कि लखनऊ में 29 अगस्त 2025 को एक म्यूजिक प्रोग्राम था, जिसमें पवन सिंह और अंजलि राघव ने साथ में परफॉर्म किया था। जब वो स्टेज पर खड़े थे, तो पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर को छुआ। वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कहा गया कि पवन सिंह ने अंजलि राघव को गलत तरीके से छुआ। तब तो अंजलि ने इस घटना पर कुछ नहीं कहा, पर बाद में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया और कहा कि वह मेंटली परेशान हैं। विवाद बढ़ा तो पवन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में अंजलि राघव से माफी मांगी थी।













