• Sports
  • अगर बल्ला चला तो सूर्यकुमार यादव कर देंगे बड़ा कारनामा, सिर्फ रोहित-विराट बना पाए हैं ये रिकॉर्ड

    भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से बेहद खराब रहा है। सूर्या की कप्तानी में भले ही टीम इंडिया सब कुछ जीत रही हो, लेकिन बल्ले से उनकी खुद की फॉर्म बेहद खराब रही है। हालांकि इसके बावजूद सूर्या के निशाने पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक बड़ा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से बेहद खराब रहा है। सूर्या की कप्तानी में भले ही टीम इंडिया सब कुछ जीत रही हो, लेकिन बल्ले से उनकी खुद की फॉर्म बेहद खराब रही है। हालांकि इसके बावजूद सूर्या के निशाने पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड रहने वाला है।

    सूर्यकुमार यादव के निशाने पर कई रिकॉर्ड

    सूर्यकुमार यादव क्रिकेट के इतिहास में 3000 या उससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बनने से सिर्फ 212 रन दूर हैं। उनसे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। सूर्यकुमार ने अब तक टी20 में 2788 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज में, वह अपने पुराने फॉर्म को वापस पाने और इस रिकॉर्ड को पूरा करने की उम्मीद करेंगे।

    9000 रन से 25 रन दूर

    यह भी बता दें कि सूर्यकुमार टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने से सिर्फ 25 रन पीछे हैं। अगर वह यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो वह रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

    हालांकि, इन आंकड़ों से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि सूर्यकुमार यादव अपनी खोई हुई लय वापस पा लें। हाल के दिनों में उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने पिछले चार मैचों में सिर्फ 44 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए उनके भविष्य को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही थीं। लेकिन टीम प्रबंधन और बोर्ड ने उन पर भरोसा जताया है। अब उन्हें अपने बल्ले से रन बनाकर इस भरोसे को कायम रखना होगा।

    कप्तानी में चल रहा शानदार प्रदर्शन

    कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कभी भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। इस लय को बनाए रखना और आगामी बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम को तैयार करना उनका लक्ष्य होगा। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में विराट कोहली 13543 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। रोहित शर्मा 12248 रनों के साथ दूसरे और शिखर धवन 9797 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव 8975 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।